फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cleanliness drive on New Year's Eve

Dehradun News: नए साल की पूर्व संध्या पर चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 01 Jan 2023 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive on New Year's Eve
डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रोवर एंड रेंजरर्स इकाई की ओर से एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को नए साल में नई ऊर्जा के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कालसी स्थित रोवर वाटिका व कालिंदी रेंजर वाटिका का निर्माण करके सौंदर्यीकरण किया गया। शिविर में सर्वप्रथम वीर शहीद केसरी चंद की प्रतिमा की स्वच्छता की गई और प्रतिमा के निकट बनी वाटिका में फूल वाले पौधे रोपे गए। इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भी साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो.आरएस गंगवार ने कहा कि छात्र-छात्राओं में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का जज्बा कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए साल में नई ऊर्जा के साथ सभी छात्र-छात्राएं सामाजिक जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें इसके लिए उन्हें संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर डॉ.डीके भाटिया, डा.श्वेता पांडेय, डा.अशोक कुमार, डा.दीप्ति बगवाड़ी, जयभगवान, दीपक बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed