फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mussoorie news: Cleanliness drive in Bhatta-Kyarkuli village

मसूरी: भट्टा -क्यारकुली गांव में ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान, 120 किलो सूखा कूङा किया एकत्र

Thu, 29 Jul 2021 10:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 29 Jul 2021 10:10 AM IST
सार

ग्राम प्रधान कौशल्या रावत ने बताया कि बरसात के दिनों गांव में मच्छर से फैलने वाली बीमारी की रोकथाम के लिए गांव में नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
mussoorie news: Cleanliness drive in Bhatta-Kyarkuli village
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिलदारी के सहयोग से बुधवार को शहर क्यारकुली गांव में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। साथ ही गांव कि नालियों और पानी की टंकियों की सफाई कराई।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान कौशल्या रावत ने बताया कि बरसात के दिनों गांव में मच्छर से फैलने वाली बीमारी की रोकथाम के लिए गांव में नियमित सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रावत ने बताया कि अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान गांव में 120 किलो सूखा कूड़ा एकत्र किया गया। इस अवसर पर अभिलाष, प्रियांक, अर्जुन, दीपांशु, राकेश रावत शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोटरी क्लब ने चलाया सफाई व जागरूकता अभियान  
पर्यावरण मित्रों के कार्यबहिष्कार के बाद श्रीनगर में रोटरी क्लब की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। क्लब के सदस्यों ने बस अड्डा और उसके आसपास का कूड़ा एकत्र किया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि सूखे कूड़े को थैलों में भरकर रखें।

गीले कूड़े को खुले में न डालकर घर के पास गड्डा खोदकर उसमें डाले। ऐसा नहीं किया गया तो मलेरिया व डेंगू मच्छर पनप सकते हैं। मौके पर क्लब के अध्यक्ष नरेश नौटियाल व सचिव अनूप घिल्डियाल ने पर्यावरण मित्रों के अध्यक्ष सुनील कुमार सौंदे व दीपक गौडियाल से वार्ता कर हड़ताल को समाप्त करने का अनुरोध किया।


साथ ही तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर नगर में सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर डॉ. केके गुप्ता, अनिल गुप्ता, केबी थपलियाल, बृजेश भट्ट, मनोज त्रिवेदी, अनिल डौैडियाल, एसपी घिल्डियाल, दिनेश जोशी, अंजलि आहुजा, राकेश मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed