फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cleaning system damaged in prem nagar area

प्रेमनगर में सफाई व्यवस्था बेपटरी

Wed, 07 Aug 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cleaning system damaged in prem nagar area
देहरादून। गढ़ी कैंट क्षेत्र के प्रेमनगर में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कई दिनों से कूड़ा उठान न होने से क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। दुर्गंध और गंदगी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने जल्द ही कूड़ा उठान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, कैंट बोर्ड ने कैंट क्षेत्र में कूड़ा उठाने का नया ठेका दिया है। जिससे पुराने ठेकेदार के साथ काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने क्षेत्र से कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया है। इससे क्षेत्र में सफाई का कार्य ठप पड़ा हुआ है। प्रेमनगर क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इन ढेरों से अब बदबू उठने लगी है। इससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी गीता बिष्ट ने कहा कि कुछ दिन पहले सक्षम संस्था के कार्यकर्ताओं ने डीएवी इंटर कॉलेज के आसपास पड़े कूड़े को साफ किया था। उन्होंने कहा कि कैंट बोर्ड में भी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक क्षेत्र में सफाई नहीं कराई गई है। इस संबंध में कैं ट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि कूड़ा न उठने का मामला संज्ञान में नहीं है। सफाई के लिए ठेका नए ठेकेदार को दिया गया है। ठेकेदार को बुलाकर जबाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

नालियां चोक, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
सफाई न होने से प्रेमनगर क्षेत्र की अधिकांश नालियां भी चोक हो गई हैं। इससे बारिश का पानी उफनाकर सड़कों पर बह रहा है। सड़कें गंदे पानी से लबालब हैं। क्षेत्र में जगह-जगह पानी जमा होने के कारण मच्छरों की तादात बढ़ रही है। इससे डेंगू-मलेरिया आदि का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed