फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cleaning of villagers in school premises

स्कूल परिसर में ग्रामीणों ने की सफाई

Tue, 23 Jul 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of villagers in school premises
प्राथमिक विद्यालय खेड़ा पछवा में श्रमदान कर सफाई अभियान चलातीं महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
पृथ्वीपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पछवाखेड़ा में श्रमदान कर सफाई की। ग्रामीणों ने झाड़ियां और घास काटकर स्कूल परिसर को साफ किया। सफाई अभियान के दौरान भी करीब आधा दर्जन सांप निकले।
विज्ञापन

बीते रविवार को स्कूल परिसर में पीटीए बैठक के दौरान करीब आधा दर्जन सांप निकल आए थे। इससे बैठक में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई थी। इसके बाद से अभिभावकों को स्कूल में बच्चों की चिंता सताने लगी थी। इसी को देखते हुए सोमावर को ग्रामीणों ने समाज सेवी आशा चौहान के नेतृत्व में स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया। समाज सेवी ने कहा कि स्कूल प्रशासन के हाथ खड़े करने के बाद स्वयं ग्रामीणों को सफाई के लिए उतरना पड़ा। बताया कि स्कूल परिसर की ठीक ढंग से सफाई हो सके। इसके लिए दो श्रमिकों को भी काम पर लगाया गया है।
विज्ञापन

श्रमदान करने वालों में फूल सिंह, उमा देवी, संजय गुलेरिया, सुनीता देवी, शालिनी, पूनम, मीना, गुमान सिंह, संगीता धीमान, बेबी, रोशनी देवी, संजय पाल, बबीता देवी, बबली, तरुण, दीपा धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed