फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cleaner died due to drowning in water box of Jal Sansthan

जल संस्थान के वाटर बॉक्स में डूबने से सफाईकर्मी की मौत

Fri, 29 Oct 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cleaner died due to drowning in water box of Jal Sansthan
देहरादून। जल संस्थान के दिलाराम चौक स्थित वाटर बॉक्स में एक सफाई कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई। हादसा टैंक के ऊपर जमी काई पर पैर फिसलने से होना माना जा रहा है। कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

जल संस्थान से मिली जानकारी के मुताबिक पुष्कर सिंह (59 वर्ष) मूल रूप से चमोली के निवासी थे। वह यहीं पर आवासीय कॉलोनी में रहते थे। उनकी जल संस्थान के वाटर बॉक्स पर ड्यूूटी रहती थी। पुष्कर सिंह फिल्टर कर्मी (सफाई कर्मचारी) थे। बृहस्पतिवार को उनकी वहीं पर ड्यूटी थी। सुबह जब वह काफी देर तक अपने घर नहीं पहुंचे तो घरवालों को चिंता हुई। उन्हें देखने के लिए एक कर्मचारी को भेजा गया। कुछ कर्मचारी वाटर बॉक्स पहुंचे तो देखा कि पानी में पुष्कर सिंह का शव पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। पानी का यह टैंक करीब 20 फीट गहरा है। यहां पर लगभग दो लाख लीटर पानी भरा हुआ था। इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि पानी की बौछारों के कारण इसके ऊपर काई जम जाती है। यहीं पर उनका पैर फिसला होगा। इसके कारण वह पानी में गिर गए और नीचे मिट्टी के दलदल में जा गिरे। टैंक में पानी के फिल्टर की आवाज ज्यादा होती है, इसलिए इसका पता भी किसी को नहीं चला।
विज्ञापन

पानी निकालकर किया गया सैनिटाइज
घटना के बाद फिल्टर हाउस का पूरा पानी निकाला गया था। इसके बाद उसे पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। ताकि, पानी प्रदूषित न हो। इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद पूरी एहतियात बरती जा रही है। घटना की जांच विभाग के अधिकारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे-बहू के साथ रहते थे पुष्कर
जल संस्थान में कार्यरत पुष्कर सिंह नेगी अगले वर्ष 2022 में रिटायर होने वाले थे। मृतक पुष्कर सिंह नेगी मूल रूप से चमोली के रहने वाले थे। वर्तमान समय में जल संस्थान के आवास में अपनी बहू-बेटे के साथ रहते थे। उनकी पत्नी चमोली में है। उनका एक बेटा शिमला में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed