{"_id":"5f34b6368ebc3e3d007f46ce","slug":"clat-exam-2020-law-entrance-exam-clat-new-date-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लैट 2020 : विधि प्रवेश परीक्षा क्लैट की नई तिथि जारी, अब सात सितंबर को देशभर में होगी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लैट 2020 : विधि प्रवेश परीक्षा क्लैट की नई तिथि जारी, अब सात सितंबर को देशभर में होगी परीक्षा
Thu, 13 Aug 2020 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के विधि संस्थानों में दाखिलों की प्रवेश परीक्षा क्लैट की नई तिथि जारी हो गई है। अब परीक्षा सात सितंबर को आयोजित की जाएगी। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है।
विज्ञापन
परीक्षा का आयोजन सात सितंबर को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड पर ली जाएगी। परीक्षा के लिए कंसोर्टियम केंद्रों के लोकेशंस की भी समय-समय पर समीक्षा करेगा। एक कोशिश यह भी की जा रही है कि क्लैट के एडमिट कार्ड को स्टूडेंट्स मूवमेंट पास के तौर पर इस्तेमाल कर सकें। ताकि स्थानीय प्रशासन उन्हें कंटेनमेंट जोन्स से निकलकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की अनुमति दे।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को मिला एक और मौका
कंसोर्टिम ने सभी उम्मीदवारों को खास मौका दिया है। इसके तहत ऐसे उम्मीदवार जो कि एक बार आवेदन करने के बाद वापस ले चुके थे, वह दोबारा अपना आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जो कि आवेदन करने के बाद शुल्क जमा नहीं करा पाए थे, वह भी फीस जमा करा सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को अपना एग्जाम सेंटर और विवि की प्राथमिकता भी बदलने का मौका दिया जा रहा है। यह सभी सुविधाएं 15 अगस्त तक ही मिलेंगी।
विज्ञापन
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : consortiumofnlus.ac.in