फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   class 9th student cannot write name.

यहां नौवीं के छात्र को लिखना नहीं आता अपना नाम

Tue, 16 Feb 2016 02:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Feb 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
class 9th student cannot write name.

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में नौवीं के छात्र को अपना सही नाम लिखना नहीं आता। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और गरीबों के बच्चे सरकारी स्कूलों में खिचड़ी खाने के लिए आ रहे हैं एवं ठगे जा रहे हैं।

विज्ञापन


शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए अफसर राजनीतिक दबाव में न आएं, वे वहीं करें जो सही हो। यह कहना है लोक सभा की याचिका समिति का। सोमवार को देहरादून में आयोजित लोकसभा की याचिका समिति की बैठक में विभिन्न राज्यों से दून पहुंचे सांसदों ने कहा कि छात्र हित के मामलों में अधिकारी राजनीतिक दबाव में न आएं।
विज्ञापन


कोई अधिकारी सही काम करता है तो एक न एक दिन मामला उसी के पक्ष में आएगा। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान लागू होने से पहले और बाद की स्थिति को बताया जाए। प्राथमिक से लेकर महाविद्यालयों की स्थिति स्पष्ट की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न चलने वाले विद्यालयों की जानकारी मांगी

class 9th student cannot write name.

बैठक में मानक पूरे न करने की वजह से न चलने वाले विद्यालयों की स्थिति की भी जानकारी मांगी गई। बैठक में सांसद दिनेश द्विवेदी, छेदी प्रसाद, रामबहल चौधरी, अपर मुख्य सचिव एस राजू, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर, निदेशक बेसिक शिक्षा सीमा जौनसारी मौजूद रहे।

इन स्कूलों की थपथपाई पीठ
लोकसभा की याचिका समिति की बैठक में सांसदों ने केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में शिक्षक पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

सरकारी के 51 हजार बच्चे पब्लिक स्कूलों में
बैठक में शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने कहा कि आरटीई के तहत प्रदेश के  सरकारी स्कूलों के 51 हजार बच्चे अब पब्लिक स्कूलों में पढ़ रहे हैं। इन पर पिछले चार सालों में सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वहीं, हमारे स्कूलों खाली होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed