फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Clash between MDDA employees and traders

Dehradun News: एमडीडीए कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच हुई नोकझोंक

Thu, 07 Dec 2023 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Clash between MDDA employees and traders
व्यापारियों को बिना सूचित किए खुली दुकानों को जबरन बंद कराने पहुंचे एमडीडीए कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कर्मचारी इंवेस्टर समिट के लिए दुकानों के शटरों का एक जैसा रंग-रोगन करने पहुंचे थे। विधायक खजानदास के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। विधायक ने कहा कि रात के समय दुकानों के शटर का रंग रोगन किया जाए।
विज्ञापन

इंवेस्टर समिट के लिए एमडीडीए की ओर से बाजारों का सौदर्यीकरण किया जा रहा है। बुधवार को करीब दोपहर एक बजे एमडीडीए की टीम तहसील बाजार पहुंची। जबरन दुकानों के शटर बंद कर पेंट करने लग गई। जिससे व्यापारी आक्रोशित हो गए और एमडीडीए के कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक हो गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन मौके पर पहुंचे और काम रुकवा कर राजपुर विधायक खजान दास को फोन किया।
विज्ञापन

विधायक ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। कर्मचारियों से रात्रि के समय काम करने के लिए कहा। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासन या एमडीडीए बाजारों का सौंदर्यीकरण करना चाहता है तो पहले व्यापारियों से बात की जाए। जिससे कि व्यापारियों को परेशानी न झेलनी पड़े। इस दौरान व्यापारी इंद्र प्रकाश सहगल, सन्नी कुमार, सुमित अरोड़ा, हैप्पी, तीरथ सचदेवा, हरमीत जयसवाल, जतिन अरोड़ा, संजीव टंडन अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed