{"_id":"6488137863dd563a44000f83","slug":"civil-aircraft-will-be-able-to-fly-from-pithoragarh-naini-saini-airport-uttarakhand-news-in-hindi-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे नागरिक विमान, एरोड्रम लाइसेंस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे नागरिक विमान, एरोड्रम लाइसेंस जारी
Tue, 13 Jun 2023 01:30 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:30 PM IST
सार
नैनीसैनी एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस देने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से अनुरोध किया था। अब एरोड्रम लाइसेंस जारी करने पर सीएम ने इसे राज्य की एयर कनेक्टिविटी की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : डेमो
विस्तार
सीमांत जिले पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से अब नागरिक विमान भी उड़ान भर सकेंगे। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) को एयरपोर्ट के लिए एरोड्रम लाइसेंस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह सुविधा मिलने पर एरोड्रम लाइसेंस जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की एयर कनेक्टिविटी की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Srinagar Garhwal: जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे, खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
बता दें कि सीएम धामी ने नैनीसैनी एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस देने का अनुरोध किया था। लाइसेंस जारी होने के बाद अब एयरपोर्ट से नागरिक विमान के उड़ान भरने की सुविधा प्राप्त हो जाएगी। सरकार ने इस एयरपोर्ट के संचालन का जिम्मा वायुसेना को सौंप रखा है। अब वायु सेना के विमान के साथ इस एयरपोर्ट से नागरिकों की सुविधा के लिए व्यावसायिक विमान भी उड़ान भर सकेंगे।