{"_id":"61b8738f07c8ed5a7b689bc6","slug":"uttarakhand-election-2022-news-pm-narendra-modi-upcoming-election-rally-will-be-held-at-haldwani-gaulapar-international-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: हल्द्वानी के गौलाापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मे होगी पीएम मोदी की आगामी चुनावी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: हल्द्वानी के गौलाापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मे होगी पीएम मोदी की आगामी चुनावी रैली
Tue, 14 Dec 2021 04:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 14 Dec 2021 04:08 PM IST
सार
भाजपा ने पीएम मोदी की रैली के लिए एक लाख की भीड़ जुटने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल (हल्द्वानी) जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रैली होगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम स्थल को चिन्हित किया गया है। आगामी 24 दिसंबर को यहां पर प्रधानमंत्री की रैली प्रस्तावित है।
विज्ञापन
नैनीताल जिला प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं नवीन दुम्का, भाजपा के महामंत्री संगठन अजेय, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति गैरोला समेत अन्य नेता मंगलवार को यहां मौजूद थे।
विज्ञापन
नैनीताल जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रैली
वहीं भाजपा ने पीएम मोदी की रैली के लिए एक लाख की भीड़ जुटने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल (हल्द्वानी) जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रैली होगी।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने बताया कि इससे पूर्व रैली के लिए एमबी इंटर कॉलेज, मिनी स्टेडियम हल्द्वानी आदि जगहों को देखा गया था। अब अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को चिन्हित किया गया है। इसकी सूचना पीएमओ कार्यालय को भेजी जाएगी।
टिहरी में तीन और चार जनवरी को पहुंचेगी विजय संकल्प यात्रा
भाजपा की 17 दिसंबर से राज्य में होने वाली विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योति सजवाण ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि यात्रा के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता तक पहुंचाई जाएगी। पिछले पांच साल के कार्यों की वजह से पार्टी दोबारा सत्ता हासिल करेगी।
बताया कि 17 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार से विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 18 को हरिद्वार से विधिवत रूप से विजय संकल्प यात्रा शुरू होगी। जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि यात्रा के लिए टिहरी में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल को प्रभारी और जिला महामंत्री नलिन भट्ट को संयोजक बनाया गया है।
बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परवीर पंवार, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, शीशराम थपलियाल,सोहन खंडेलवाल, नरेश नेगी, रेखा राणा, जीतराम भट्ट, अनुसूया नौटियाल, जयेंद्र सेमवाल, दिनेश भट्ट, मातबर ङ्क्षसह तोमर, असगर अली आदि मौजूद थे।