फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   City-circumambulation-today-sangats

Dehradun News: नगर परिक्रमा आज, 25 हजार संगतें होंगी शामिल

Tue, 14 Mar 2023 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
City-circumambulation-today-sangats
श्री झंडे जी के आरोहण के बाद सोमवार को श्री दरबार साहिब परिसर में संगतों की चहल पहल रही। संगतों ने मत्था टेककर श्री झंडे जी का आशीर्वाद लिया। मंगलवार को महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में सुबह 7.30 बजे से श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा शुरू होगी। इसमें 25 हजार से अधिक संगतें शामिल होंगी।
विज्ञापन

सोमवार को श्री झंडेजी मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। संगतों ने श्री झंडा साहिब पर मत्था टेका और मन्नतें मांगी। संगतों ने श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। वहीं, श्री झंडे जी मेले में दूर-दराज से आई संगतों ने जमकर खरीदारी की। वहीं, कुछ संगतें लौटनी भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


मेला व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि श्री झंडे जी के आरोहण के तीसरे दिन निकलने वाली नगर परिक्रमा के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से संगतें श्री दरबार साहिब पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
संगत को बांटा जाएगा चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद
नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी। यहां संगत को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर व यहां से पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चौकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बांबे बाग पहुंचेगी। यहां संगत को गन्ने का प्रसाद बांटा जाएगा। इसके बाद ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12 बजे श्री दरबार साहिब में संपन्न होगी।
-----


श्री दरबार साहिब की ग्रीन टी खूब पसंद कर रहे लोग
श्री दरबार साहिब के चाय बागानों की ग्रीन टी संगतों को बेहद भा रही है। श्री गुरु राम राय विवि के कृषि विभाग की टीम की ओर से तैयार की गई विशेष ऑर्गेनिक कृषि उत्पाद जैसे दालें, चावल और सब्जियां भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में आए लोग ग्रीन टी को खूब पसंद कर रहे हैं।
----

गुरु महिमा और भजन-कीर्तन की धूम
सोमवार सुबह से ही श्री दरबार साहिब परिसर में गुरु महिमा और भजन-कीर्तन की धूम रही। नित खैर मंगा बाबा जी मैं तेरी दुआ न कोई होर मंगदी.. जैसे भक्ति गीतों और शबद गायन का श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया।


----
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील
महंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों को आदर्श जीवन जीने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने, नशा मुक्ति में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति और मोक्ष के रहस्य का ज्ञान भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article