फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   City buses 'swinging' between police and RTO

पुलिस और आरटीओ के बीच ‘झूल’ रहीं सिटी बसें

Sun, 14 Jul 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
City buses 'swinging' between police and RTO
महानगर सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों को बसों में शहर से सुद्धोवाला जेल ले जाने का पुलिस खर्च नहीं देती है। जब भी बस का किराया मांगा जाता है तो पुलिस अधिकारी कहते हैं कि आरटीओ से लो। आरटीओ जाते हैं तो वहां से जवाब मिलता है कि किराया हम क्यों दें, पुलिस से ही लो।
विज्ञापन

डंडरियाल का कहना है कि शहर माह में कई दिन ऐसे होते हैं जब पुलिस आंदोलनकारियों को सुद्धोवाला ले जाती है। इसके लिए सिटी बसों का ही इस्तेमाल किया जाता है। जिसका कोई किराया नहीं दिया जाता है। जबकि इसमें बसों व चालक-परिचालकों को काफी समय लग जाता है। ऐसे में पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहे बस संचालकों को और आर्थिक नुकसान होता है।
विज्ञापन

अब बृहस्पतिवार को एंबुलेंस सेवा 108 के पूर्व कर्मियों को प्रदर्शन करने के दौरान छह सिटी बसों के जरिये सुद्धोवाला जेल ले जाया गया था। बसों को शाम साढ़े पांच बजे छोड़ा गया। जिनका कोई किराया नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यातायात निदेशक केवल खुराना ने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को सिटी बस के जरिये अस्पताल पहुंचाने पर उसका किराया पुलिस मद से करने की घोषणा की है। उसी तरह आंदोलनकारियों को जेल तक पहुंचाने का भुगतान भी किया जाए। उन्होंने सिटी बसों को भुगतान करने की मांग की। उधर, आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि उनके स्तर पर सिटी बस को किसी तरह का कोई भुगतान करने का प्रावधान नहीं है। पुलिस अगर सिटी बसों को हायर करती है तो उसका भुगतान वही करेगी। वहीं, एसपी सिटी श्वेता चौबे का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा आरटीओ से बात करने के बाद ही पुलिस सिटी बसों का अधिग्रहण करती है, ऐसे में उनका भुगतान आरटीओ के जरिये किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed