{"_id":"b0f7cde96bb5cda213bb50e22ca7ac4a","slug":"citizen-journalist-dinesh-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरांखड बनने के बाद इस गांव में हुआ विनाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरांखड बनने के बाद इस गांव में हुआ विनाश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 12 May 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड निर्माण के बाद गढ़वाल का घिमतोली क्षेत्र में विकास होने की जगह पिछड़ता जा रहा है। यहां राज्य बनने से पहले अधिक सुविधाएं थी।
विज्ञापन
जो सुविधाएं थी वह भी गुम
अब तो घिमतोली के लोग भी यह कहते हैं कि आज से 14 साल पहले जो सुविधाएं थी वह सब धीरे-धीरे गुम हो रही हैं। राज्य बनने के दौरान लोगों को आस जगी थी कि यहां ब्लॉक मुख्यालय बनेगा, जिससे क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज्य बनने के बाद घिमतोली का विकास नहीं विनाश हुआ है। चुनाव के वक्त नेता व जन प्रतिनिधी लोगों का हाल पूछने आ जाते हैं, लेकिन उसके बाद वो यहां का रास्ता भूल जाते हैं।
विज्ञापन
गांव का विकास भगवान भरोसे
अब तो इस गांव का विकास भगवान भरोसे ही है। रुद्रप्रयाग से केवल 30 किमी. दूर स्थित यह क्षेत्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है।
मां नंदा देवी की गोद में बस यह गांव आज उदास है। माननीयों से कई बार क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बात की गई, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
(यह खबर घिमतोली में रहने वाले दिनेश सिंह द्वारा अमर उजाला को भेजी गई है।)