फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Churches started decorating for Christmas, increasing demand for Santa's costumes

क्रिसमस के लिए सजने लगे चर्च, बढ़ रही सांता के परिधान की मांग

Wed, 22 Dec 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Churches started decorating for Christmas, increasing demand for Santa's costumes
क्रिसमस पर्व के लिये सजने लगा परेड ग्राउंड के समीप सेंट फ्रांसिस चर्च। अमर उजाला
शहर में क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। ईसाई समुदाय के लोग पर्व की तैयारी में जोर-शोर से जुट गए हैं। जहां एक ओर शहर भर के चर्च को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। वहीं बाजारों में सांता के परिधान की भी मांग बढ़ने लगी है। जबकि विभिन्न गिफ्ट गैलरी भी क्रिसमस सम्बंधित गिफ्ट आइटम्स से सज गए हैं।
विज्ञापन

हर साल 25 दिसंबर को ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस मनाया जाता है। पर्व को मनाने के लिए समुदाय के लोग कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। क्रिसमस पर्व सिर्फ ईसाई समुदाय ही नहीं बल्कि सभी समुदाय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। राजपुर रोड स्थित मॉरिसन मेमोरियल चर्च के रेवरेन पीजे सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर से ही करोल सिंगिंग का दौर शुरू हो गया है। समाज के कुछ लोग घर-घर जाकर प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दे रहे हैं। क्रिसमस को लेकर अन्य तैयारियां चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव कल्याण में अपना बलिदान दिया। मनुष्य को सेवा एवं सत्य की राह पर चलना सिखाया।
विज्ञापन

बढ़ने लगी केक की डिमांड
क्रिसमस पर्व के नजदीक आते ही केक की भी डिमांड बढ़ने लग गई है। बेकर्स की मानें तो इस बार 30 से 40 फीसदी तक तेजी आई है। बेकरी और दुकानदार क्रिसमस पर प्लम केक, वॉलनट केक, कोकोनट कुकीज पेस्ट्री और फ्रूट केक बनाने में जुट गए हैं। राजपुर रोड स्थित एक केक की दुकान के मालिक सुधीर गुप्ता ने कहा कि सेलिब्रेशन का दूसरा नाम केक है। क्रिसमस केक के साथ ही आता है। क्रिसमस में तेज ठंड पडने लगती है। रम केक, स्पाइस केक, एगनोज, मोल्ड वाइंन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं केक निर्माता प्रेमनगर निवासी आकांशा शुक्ला ने बताया कि क्रिसमस के खास मौके पर प्लम केक काजू किसमिस अखरोट पिस्ता पेठा अंडा और देसी घी से तैयार किया जा रहा है। जबकि वॉलनट केक अखरोट और देसी घी कोकोनट कुकीज गरी के बुरादा अंडा देसी घी से बनाए जा रहे हैं। दोनों केके की बाजार में अच्छी डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed