फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   christmas in hindu family

हिंदू परिवारों में बढ़ रहा क्रिसमस का क्रेज

Thu, 19 Dec 2013 12:41 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Dec 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
christmas in hindu family

क्रिसमस का त्योहार भले ही ईसाई धर्म की पहचान हो, लेकिन दून में कई हिंदू परिवार भी यह पर्व धूमधाम से मनाते हैं। क्रिसमस के लिए ये लोग भी खरीदारी में जुटे हैं।

विज्ञापन


शिमला बाईपास निवासी अंजलि सिंह अपने चार वर्षीय बेटे श्रेयांश के साथ सोमवार को क्रिसमस की खरीदारी के लिए पलटन बाजार आई थी। उन्होंने बताया कि वह बचपन से क्रिसमस मना रही हैं।
विज्ञापन


अंजलि शादी से पहले मायके में, शादी के बाद पति और अब बेटे के साथ यह त्योहार मनाती हैं। क्रिसमस पर घर में केक काटने के बाद उनका पूरा परिवार होटल में डिनर के लिए जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर रेजीडेंसी निवासी मीतू कुकरेजा भी खरीदारी के लिए आई थीं। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों हर्षिता और सक्षम की पसंद का केक लाती हैं।

क्रिसमस पर पति के साथ घर की सजावट करती हैं। बच्चों को गिफ्ट देती हैं, तो वे बेहद खुश होते हैं। त्योहार के दिन रिश्तेदार भी उनके घर आते हैं।

अधिकतर हिंदू ही करते हैं खरीदारी

पलटन बाजार में क्रिसमस सजावटी सामग्री के विक्रेता राज कुमार गर्ग ने बताया कि अधिकतर हिंदू परिवार के लोग ही क्रिसमस सामग्री ले जाते हैं।

वह बताते हैं कि वर्षों से त्योहार मना रहे ईसाई परिवारों में तो सजावटी सामग्री पहले से रहती है, लेकिन अब हिंदुओं में यह पर्व मनाने का क्रेज बढ़ रहा है। ऐसे में वे ही खरीदारी करने आते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा और पोते भी यह पर्व मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed