फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Christmas Day 2020 : today evening special prayer held in church

Christmas Day 2020 : चर्चों में देर शाम हुई विशेष प्रार्थना, शुक्रवार को घरों में परिवार संग क्रिसमस मनाएंगे लोग

Thu, 24 Dec 2020 09:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Dec 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Christmas Day 2020 : today evening special prayer held in church
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर के चर्चों में देर शाम दो घंटे तक विशेष प्रार्थना की गई। लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया और कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की। वहीं, चर्चों में क्रिसमस पर शुक्रवार सुबह प्रार्थना की जाएगी।

विज्ञापन


शाम साढ़े 6 से रात साढ़े 8 बजे तक यीशु की पूजा की गई। सभी चर्चों में ईसाई धर्म के लोगों ने प्रार्थना की। कॉन्वेंट रोड स्थित सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च में फादर फोस्टीन जॉन पिंटो ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानव कल्याण में अपना बलिदान दिया।
विज्ञापन


उन्होंने मनुष्य को सेवा एवं सत्य की राह पर चलना सिखाया। कहा कि यीशु के बताए मार्ग पर चलकर जीवन को धन्य किया जा सकता है। कोरोनाकाल के चलते इस बार चर्चों में सीमित लोगों की मौजूदगी में प्रार्थना हुई। चर्चों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रार्थना भी हुई, जिसमें लोगों ने घरों में रहकर हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश और कोरोना योद्धाओं के लिए होगी विशेष प्रार्थना

क्रिसमस के मौके पर शहर भर के चर्चों में कोरोना योद्धाओं के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया किया गया। राजपुर रोड स्थित मॉरिसन मेमोरियल चर्च के रेवरेन पीजे सिंह ने बताया कि देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से हर रविवार को प्रत्येक नागरिक की खुशहाली के लिए प्रार्थना की जा रही है।

क्रिसमस के खास मौके पर कोरोना योद्धाओं समेत देश के लिए विशेष प्रार्थना कर प्रभु से जल्द कोरोना से मुक्ति की दुआ करेंगे। बताया कि प्रार्थना सभा में एक बार में 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

घरों परिवार संग क्रिसमस मनाएंगे लोग

 कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को क्रिसमस सादगी से मनाई जाएगी। प्रशासन की ओर से बड़े आयोजन पर रोक लगाए जाने के कारण लोगों ने घरों पर ही क्रिसमस मनाने की तैयारी की है। वहीं, बाजारों में क्रिसमस की खुमारी देखी जा सकती है। 

बृहस्पतिवार को लोग बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। घरों की सजावट के लिए खास शोपीस खरीदे गए। क्रिसमस टोपी भी खूब खरीदी गई। हालांकि, हर बार की तुलना में इस बार बिक्री कम रही। लोग घरों में क्रिसमस मनाने की तैयारियों में जुटे रहे। इस खास दिन को परिवार के साथ मनाने के लिए लोगों मेें खासा उत्साह नजर आ रहा है।  

होटलों में रौनक गायब
हर साल क्रिसमस पर होटलों में खासी रौनक रहती थी, लेकिन इस बार होटलों से रौनक पूरी तरह गायब है। क्रिसमस से खासी उम्मीदें लगाए होटल व्यवसायी भी मायूस हैं। बता दें कि प्रशासन ने क्रिसमस और नए साल पर होने वाले बड़े आयोजनों पर रोक लगाई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed