फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Christmas Day 2020 : after one hour prayer dehradun all church closed

Christmas Day 2020: देहरादून में सादगी मनाया गया क्रिसमस, औली-नैनीताल में उमड़े पर्यटक

Fri, 25 Dec 2020 11:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 25 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Christmas Day 2020 : after one hour prayer dehradun all church closed
सेंटा ने बच्चों को गुब्बारे बांटे - फोटो : amar ujala

करोनोकाल के बीच शुक्रवार को देहरादून में क्रिसमस का त्योहार सादगी से मनाया गया। इस मौक़े पर शहर के पांच चर्चों में क़रीब एक घंटे हुई प्रार्थना के बाद चर्चों को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा को ध्यान रखते हुए सभी लोग मास्क लगाए हुए नज़र आए। क्रिसमस पर्व के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित सेंट फ्रांसिस चर्च के बाहर सेंटा ने बच्चों को गुब्बारे बांटे।
विज्ञापन


क्रिसमस पर औली में उमड़े पर्यटक, बर्फ देखने जाना पड़ा गोरसो
क्रिसमस के मौके पर शुक्रवार को औली पर्यटकों से गुलजार रहा। औली में बर्फ कम होने पर पर्यटकों बर्फ देखने के लिए गोरसो जाना पड़ा। पूरे दिन यहां पर्यटकों की चहलकदमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


औली में हर साल क्रिसमस से नए साल तक पर्यटकों की भीड़ रहती है। इस साल भी क्रिसमस पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, लेकिन इस साल कम बर्फबारी होने के कारण औली की बर्फ पिघल चुकी है। औली के ऊपर गोरसो में पड़ी बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पहुंचे।

पर्यटक दिनभर यहां बर्फ में खेलते रहे। पर्यटकों की अच्छी आमद को देखकर व्यवसायियों के चेहरे भी खिले रहे। उधर जीएमवीएन के प्रबंधक नीरज उनियाल का कहना है कि निगम के सभी होटल चार जनवरी तक फुल हैं। वहीं पर्यटन व्यवसायी संतोष कुमार ने कहा कि पर्यटक तो पहुंच रहे हैं, लेकिन इस साल बर्फ नहीं है। बर्फ होती तो पर्यटक और भी ज्यादा  तादात में पहुंचते। 

क्रिसमस से नैनीताल में लौटी रौनक

क्रिसमस के मौके पर शुक्रवार को नैनीताल शहर पर्यटकों से गुलजार रहा। सुबह से शाम तक पर्यटकों का आना-जाना लगा रहा। फिलहाल नए साल तक पर्यटकों की रौनक बनी रहने की उम्मीद है। पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए। 

शुक्रवार को पूरे दिन तल्लीताल, माल रोड, पंत पार्क, भोटिया मार्केट आदि जगहों पर पर्यटकों का रेला नजर आया। नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार का आनंद लिया। साथ ही स्नोव्यू में मौज-मस्ती के साथ हिमालय दर्शन भी किए। चिड़ियाघर में दिन भर में 1006 पर्यटक पहुंचे, जबकि केव गार्डन में 650, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 130 और वाटरफॉल में 578 पर्यटकों ने मौज मस्ती की।

उधर, भीमताल, भवाली, सातताल, नौकुचियाताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़ के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की चहल-पहल देखने को मिली। कोरोना के चलते पिछले सालों की तरह सैलानी होटलों और रेस्टोरेंट में पार्टी करते नजर नहीं आए। सैलानियों ने भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल में बोटिंग, पैराग्लाडिंग, हॉट बैलून का लुत्फ उठाया। साथ ही पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी लिया। खुटानी के हॉट बैलून संचालक रमन सिंह बिष्ट ने बताया कि क्रिसमस पर सैलानियों ने हॉट बैलून का लुत्फ उठाया। पैराग्लाडिंग संचालक विनोद दुम्का ने बताया कि सैलानियों से पर्यटन स्थल गुलजार रहे। कैंची धाम मंदिर में भी लोग बाबा नीब करोरी के दर्शन के लिए पहुंचे। लेक इन होटल के मैनेजर जुबैर खान ने बताया कि क्रिसमस पर होटल के सभी कमरे पैक रहे।

नगर में पार्किंग स्थल पैक, शटल सेवा से पहुंचे

क्रिसमस पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से शहर के भीतर स्थित सभी पार्किंग स्थल पैक हो गए। प्रशासन ने बाहर से आने वाले वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर ही रोक दिया और वहां से सैलानियों के लिए शटल सेवा चलाई गई।

शुक्रवार देर शाम तक डीएसए पार्किंग, अशोक पार्किंग और मेट्रोपोल पार्किंग वाहनों से पैक हो चुकी थी। वाहनों की आवाजाही बढ़ने से नगर में दिनभर कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। नगर के पार्किंग स्थल पैक होने के कारण प्रशासन ने देर शाम रूसी बाईपास और नारायण नगर में ही पर्यटकों के चारपहिया वाहनों को खड़ा कराया।

सीओ विजय थापा ने बताया कि नारायण नगर और रूसी बाईपास से पर्यटकों को नैनीताल तक पहुंचाने के लिए शटल सेवा शुरू कर दी गई है। जिन होटलों में पार्किंग की व्यवस्था है, उनमें बुकिंग वाले पर्यटकों को वाहन के साथ जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed