फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Christmas Celebration 2022 Huge crowd in dehradun mall 70 percent hotels book in mussoorie

Dehradun: क्रिसमस पर उमड़ी इतनी भीड़ कि पुलिस को बंद कराना पड़ा मॉल, मसूरी में 70 फीसदी होटल पैक

Mon, 26 Dec 2022 12:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Dec 2022 12:11 AM IST
सार

क्रिसमस पर दून में राजपुर रोड और आसपास के मॉल में जबरदस्त सजावट की गई थी। यहां कई वस्तुएं और कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इन्हीं से एक है हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल। हाल ही में बने इस मॉल में रविवार को सबसे ज्यादा सजावट देखने को मिली।

विज्ञापन
Christmas Celebration 2022 Huge crowd in dehradun mall 70 percent hotels book in mussoorie
मॉल में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिसमस के मौके पर रविवार को दून के एक मॉल में ऐसी भीड़ उमड़ी कि पुलिस को उसे बंद कराना पड़ा। मॉल को इस कदर सजाया गया था कि लोगों के कदम यहां आकर ठहर जा रहे थे। बढ़ती भीड़ के चलते कोई हादसा न हो, इसलिए पुलिस ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


क्रिसमस पर दून में राजपुर रोड और आसपास के मॉल में जबरदस्त सजावट की गई थी। यहां कई वस्तुएं और कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इन्हीं से एक है हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल। हाल ही में बने इस मॉल में रविवार को सबसे ज्यादा सजावट देखने को मिली। इसी का नतीजा था कि जो एक बार यहां से गुजरता तो फिर सेल्फी लिए बगैर आगे नहीं बढ़ता। देखते ही देखते यहां ऐसी भीड़ उमड़ी कि जितने लोग मॉल के अंदर थे, उससे ज्यादा बाहर नजर आने लगे।
विज्ञापन

Christmas Celebration:  प्रभु यीशु ने लिया जन्म, कैरल से गूंजे गिरिजाघर, लोगों ने घरों में सजाए क्रिसमस ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम होते-होते स्थिति और बिगड़ने लगी। जिस पर पुलिस ने शाम करीब साढ़े सात बजे मॉल के दरवाजे लोगों के लिए बंद कर दिए। हालांकि, बाहर खड़े लोग अंदर जाने की जिद करने लगे, ऐसे में वहां पर पुलिस फोर्स को भी तैनात करना पड़ा। पुलिस अधिकारी देर रात तक लोगों को समझाने में लगे हुए थे। वहीं, सड़कों पर यातायात भी बेकाबू हो रहा था। जिसे व्यवस्थित करने में पुलिस के पसीने छूट गए।

सीएम आवास मार्ग किया वन वे
दिलाराम से सीएम आवास जाने वाली सड़क पर ही सेंट्रियो मॉल स्थित है। यहां पर दोपहर से ही वाहनों की संख्या बढ़ने लगी थी। स्थिति बिगड़ते देख शाम को इस मार्ग पर सीएम आवास की तरफ वन वे कर दिया गया। लोगों से पुलिस ने अपील की कि वे वाहन पुलिंग कर घूमने निकलें। 

मसूरी में 70 फीसदी होटल पैक
मसूरी में भी क्रिसमस की धूम देखने को मिली। वीकेंड और क्रिसमस एक साथ होने के कारण भारी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रुख किया। इससे शहर में चारों ओर रौनक देखने को मिली और होटल भी 70 फीसदी तक पैक रहे। हालांकि, इस दौरान शहर में व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आया। शहर के होटलियर आशीष गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

राजपुर रोड पर कई यूटर्न बंद कराने पड़े
राजपुर रोड पर सबसे बड़े मॉल पैसिफिक में भी कई कार्यक्रमों का आयोजित किया गया था। क्रिसमस के मौके पर यहां आने वालों की संख्या भी हजारों में थी। ऐसे में राजपुर रोड पर अचानक यातायात का दबाव बढ़ गया। इसे देखते हुए राजपुर रोड पर कई यूटर्न को बंद कराना पड़ा। यातायात प्रबंधन के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ थाने चौकियों की पुलिस को भी लगाया गया था। 

सड़कों पर जाम की स्थिति को देखते हुए कई यूटर्न को बंद कर दिया गया था। सेंट्रियो मॉल के बाहर या अंदर कोई भी हादसा हो सकता था। ऐसे में समय रहते मॉल को लोगों के लिए बंद करा दिया गया।
- अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed