फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   christmas 2021: Special prayer held in the churches of Uttarakhand, Church remain closed due to Corona in Haridwar

क्रिसमस 2021: उत्तराखंड के गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना, हरिद्वार में कोरोना के चलते बंद रहा चर्च

Sat, 25 Dec 2021 01:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Dec 2021 01:34 PM IST
सार

देहरादून में राजपुर रोड स्थित सेंट मॉरिसन मेथोडिस्ट चर्च आधी रात को पूजा की गई। इस मौके पर फादर पीजे सिंह की मौजूदगी में मसीहियों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशियों मनाने के साथ ही मसीहियों ने गीत गाए।

विज्ञापन
christmas 2021: Special prayer held in the churches of Uttarakhand, Church remain closed due to Corona in Haridwar
चर्च में मुख्य आराधना पर्व मनाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिसमस के मौके पर शनिवार को उत्तराखंड के गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई। वहीं हरिद्वार के ज्वालापुर के सेंट मैरी स्थित चर्च को कोरोना गाइड लाइन के चलते बंद किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्चों में आधी रात को पूजा की गई। इस मौके पर कैंप फायर का भी आयोजन किया गया। मसीहियों ने प्रभु यीशु के जन्मदिन पर गीत गाए। मसीहियों ने चर्च में प्रार्थना कर दुनिया में शांति में शांति की कामना की।

विज्ञापन


देहरादून में राजपुर रोड स्थित सेंट मॉरिसन मेथोडिस्ट चर्च आधी रात को पूजा की गई। इस मौके पर फादर पीजे सिंह की मौजूदगी में मसीहियों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशियों मनाने के साथ ही मसीहियों ने गीत गाए। शनिवार को चर्च में मुख्य आराधना पर्व मनाया गया। जबकि 31 दिसंबर को वाचनाइट सर्विस का आयोजन होगा। वहीं नैसविला रोड सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में फादर दिनेश प्रसाद की मौजूदगी मेें आधी रात को पूजा की गई। शनिवार को मुख्य पार्थना सभा का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर क्रिसमस पर्व के मद्देनजर राजधानी के तहत गिरजाघरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। 
विज्ञापन


उपहार खरीदने को बाजारों में उमड़ी भीड़
क्रिसमस के मौके पर शनिवार को शहर में रौनक दिखाई दी। देहरादून की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं शुक्रवार को बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। लोगों ने क्रिसमस ट्री व सेंटा क्लजा की ड्रेस के साथ ही उपहारों की जमकर खरीदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन 
क्रिसमस और नर्व वर्ष के आसपास अवैध शिकार की घटनाएं बढ़ने की आशंकाओं को देखते हुए वन मुख्यालय की ओर से वनाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत वनाधिकारी और कर्मचारी गश्त बढ़ाने के साथ ही अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे और बहुत आवश्यक होने पर ही छुट्टी लेंगे। 


मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. पराग मुधकर धकाते की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि क्रिसमस और नव वर्ष के दौरान कई कारणों से अवैध शिकार की घटनाएं बढ़ने की आशंका रहती है। इसलिए इस दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट पर रहेंगे। अधिकारियों से आवश्यकता अनुसार गश्त में बदलाव करते हुए प्रभावी रणनीति बनाने को कहा गया है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, वन बैरियर, साप्ताहिक बाजार और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करने को भी कहा गया है। जरूरत पड़ने पर डॉग स्क्वायड की मदद लेने को भी कहा गया है। इसके अलावा नियंत्रणाधीन अधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों में औचक छापा मारने के साथ ड्रोन, ई-आई और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अन्य सुरक्षा एजेंसियों पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो से समन्वय स्थापित कर सहयोग प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed