आखिर क्यों 'चक दे इंडिया' फेम चित्रांशी ऐसी हो गईं!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक दे इंडिया में धूम मचाने वाली उत्तराखंड के सतपुली की रहने वाली चित्रांशी रावत इन दिनों कुछ ऐसी दिख रही हैं।
चित्रांशी रावत ने यह नया रूप अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्लैक होम’ के लिए रखा है। इस फिल्म में वह लोगों को मुख्य अदाकारा की भूमिका में नजर आएगी। कैदियों के जीवन पर केंद्रित यह फिल्म 20 मार्च को मुंबई में रिलीज हो रही है।
पौड़ी जिले के सतपुली कस्बे की रहने वाली चित्रांशी रावत ने शाहरुख खान के साथ ‘चक दे इंडिया’ फिल्म में पहली बार काम किया था।
उसके बाद ये दूरियां, फैशन, तेरे नाल लव हो गया, लक जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी चित्रांशी अब सामाजिक समता मंच के बैनर तले बनी फिल्म ‘ब्लैक होम’ में मुख्य नायिका की भूमिका में है।
सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है फिल्म
चित्रांशी ने फोन पर बताया कि फिल्म के प्रोड्यूसर विजय कांबले, सह प्रोड्यूसर महेश आर सोलंकी हैं। आशीष डे के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी भी डे ने ही लिखी है।
फिल्म में संगीत अक्षय हरीहरन ने दिया है। फिल्म के मुख्य किरदारों की भूमिका में मुरली शर्मा, खलनायक में आशुतोष राना, राजू खेर, अंचित कौर है।
14 फरवरी 2013 से शुरू हुई फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। चित्रांशी ने बताया कि सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है। 105 मिनट की यह फिल्म कैदियों के जीवन पर आधारित है। चित्रांशी के पिता तीरथ राही को बेटी की फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।