उत्तराखंड में 600 करोड़ का निवेश करेगी चीनी कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी लांच होने के बाद बडे़ उद्योगों ने उत्तराखंड का रुख करना शुरू कर दिया है। इस क्रम में चीन की टेक्सटाइल कंपनी झेजियांग डेओकिन ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की। कंपनी ने सितारगंज में 600 करोड़ के निवेश का फैसला लिया है।
बुधवार को झेजियांग डेओकिन के झांग चेजन, चार्ली झांग, ली गुआम्रावी और नितिन उपाध्याय ने सीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव एस रामास्वामी, सिडकुल के एमडी आर राजेश कुमार और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कंपनी ने सितारगंज फेज 2 में टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश की इच्छा जताई।
ईज टू डूइंग बिजनेस रैंकिग में उत्तराखंड का चौथा स्थान
उन्होंने पहले चरण में सितारगंज फेज 2 में करीब 600 करोड़ निवेश करने का प्रस्ताव दिया। सीएम हरीश रावत ने शिष्टमंडल को बताया कि भारत सरकार और वर्ल्ड बैंक की ईज टू डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उत्तराखंड चौथे स्थान पर है।
सीएम ने कहा कि कंपनी को हर प्रकार की एनओसी न्यूनतम समय में उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में निवेश के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू है, जिससे एनओसी मिलना आसान है।