{"_id":"6acd1983c55fb62529057a3f","slug":"himachal-youth-jumped-into-canal-near-resorthimachal-youth-jumped-into-canal-near-resort-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1089041-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रिजॉर्ट के पास से नहर में कूदा हिमाचल का युवक, कुल्हाल इंटेक में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रिजॉर्ट के पास से नहर में कूदा हिमाचल का युवक, कुल्हाल इंटेक में मिला शव
Mon, 12 Oct 2026 11:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक युवक की शक्ति नहर में डूबने से मौत हो गई। 26 वर्षीय युवक का शव सोमवार को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुल्हाल इंटेक से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, युवक रविवार रात मटक माजरी स्थित एक रिजॉर्ट के पास से नहर में कूदा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कुंजा मर्तालियो निवासी 26 वर्षीय कुलविंदर सिंह एक कपड़े की दुकान में काम करता था। परिजनों के मुताबिक, रविवार रात करीब 9:30 बजे वह अचानक घर से निकल गया था। कुछ समय बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने मटक माजरी स्थित एक रिजॉर्ट के पास से शक्ति नहर में छलांग लगा दी है। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
सोमवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि कुल्हाल इंटेक में एक युवक का शव फंसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को इंटेक से बाहर निकाला, जिसकी शिनाख्त कुलविंदर सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि युवक के शक्ति नहर में कूदने की जानकारी मिली थी। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना के अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।