फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children were studying in the classroom, plaster started falling and a holiday had to be declared

Dehradun News: कक्षा में पढ़ रहे थे बच्चे, गिरने लगा प्लास्टर, करनी पड़ी छुट्टी

Wed, 13 Aug 2025 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Children were studying in the classroom, plaster started falling and a holiday had to be declared
Iइमलीखेड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन बना खतरा
विज्ञापन

I

I
I

Iबाकी छात्रों को अन्य कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों के साथ बैठाया
I
I इमलीखेड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन में मंगलवार को छत का प्लास्टर गिरने लगा। आनन फानन अधिकारियों के निर्देशानुसार कक्षा एक और दो के छात्रों की छुट्टी कर दी गई। बाकी छात्रों को उन कमरों में बैठाया गया जहां पहले से ही अन्य छात्रों की कक्षाएं चल रहीं थी। कुछ छात्रों को पढ़ाने की व्यवस्था बरामदे में की गई।
I
I26 जुलाई को जिला परियोजना अधिकारी को पत्र लिखकर जर्जर भवन में बच्चों की जान को खतरा होने की बात बताई गई थी। यही नहीं 20 मार्च 2025 को विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष संगीता की अध्यक्षता में बैठक भी हुई थी। इसमें प्रधानाध्यापक नीलम आर्या ने बताया था कि विद्यालय का भवन लगभग 40 वर्ष पुराना है और जर्जर हालत में है। बैठक के निर्देश दिए गए कि भवन के ध्वस्तीकरण की अनुमति जिला परियोजना अधिकारी हरिद्वार से ली जाए लेकिन पत्र लिखने के बाद भी अनुमति नहीं मिली। उन्होंने बताया कि हाल ही में पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

I
I
I
I157 छात्र हैं अध्ययनरत, बारिश में टपकती है छत
I
I- विद्यालय भवन के दो कमरे बेहद जर्जर हो चुके हैं। बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। छत का प्लास्टर उखड़ रहा और सरिये दिखाई देने लगे हैं। बारिश में छत टपकती है। बारिश के मौसम में कक्षा एक से दो तक के बच्चों की छुट्टी करनी पड़ती है। विद्यालय की चहारदीवारी सालों से नीचे गिरी पड़ी है। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने भी स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वह शिक्षा विभाग को कई बार पत्र भेज चुके हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed