फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children set fire to house while playing hut burnt to ashes

खेल-खेल में राख हुआ घर: काम पर गए थे माता-पिता, दो बच्चों ने लगा दी अपनी ही झोपड़ी में आग

Mon, 25 Apr 2022 12:31 AM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 12:31 AM IST
सार

रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची चीता पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया।

विज्ञापन
Children set fire to house while playing hut burnt to ashes
झोंपड़ी जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीपोखरी थाना क्षेत्र के शांति नगर में आपस में खेलते हुए दो बच्चों ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते झोपड़ी में रखे सिलिंडर ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में सिलिंडर में जबरदस्त धमाका हो गया। गनीमत यह रही कि कोई आगजनी की चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन


रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि सुरेश चौहान निवासी शांतिनगर, थाना रानीपोखरी, जिला देहरादून बस्ती में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सुरेश चौहान और उनकी पत्नी ध्याड़ी मजदूरी करते हैं। रविवार को रोज की तरह दोनों पति पत्नी काम पर गए हुए थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान उनके पांच और सात वर्षीय दो बच्चे घर में थे। दोनों बच्चों ने खेल-खेल में किसी कागज में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान बच्चे भाग कर बाहर आ गए। कुछ ही देर में झोपड़ी के अंदर रखा सिलिंडर आग लगने से फट गया। गनीमत रही कि कोई भी घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed