फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children run under the nectar festival of independence

रोटरी क्लब ,पालिका ने रन फाँर नेशन क्रास कंट्री दौङ का किया आयोजन, दौ सौ खिलाङियों ने की शिरकत

Sun, 14 Aug 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Children run under the nectar festival of independence
रन फाँर नेशन क्रास कंट्री दौङ का पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता व अन्य ने किया शुभारंभ - फोटो : MUSSOORIE
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर नगर पालिका परिषद मसूरी की ओर से रोटरी क्लब मसूरी व खेल एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से 10वीं रन फॉर नेशन क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ को प्रौद्योगिकी प्रबंधन संस्थान के निदेशक श्रीधर ए कुट्टी और पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में विभिन्न स्कूलों के 10,14,17,19 आयु वर्ग के दो सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ लंढौर कैंट के चार दुकान, लालटिब्बा, सिस्टर्स बाजार, सर्कुलर रोड क्षेत्र में आयोजित की गई। इस दौरान 10 आयु वर्ग बालक में सुमित ने पहला, मोहित ने दूसरा और अभय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सुष्मिता पहले, आराध्या दूसरे और अंशिका तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 14 आयु वर्ग में आयुष पहले, अंकित दूसरे, चैतन्य तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रिया पहले, सोनिया दूसरे, प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 17 आयु वर्ग में अखिलेश पंवार पहले, राजन कैरवाण दूसरे और रोहित तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खुशी पहले, वंशिका दूसरे, हिरन्या तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर 19 आयु बालक वर्ग में राहुल पहले, मनीष दूसरे और आयुष तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सीमा पहले, ज्योति दूसरे और रवीना तीसरे स्थान पर रहीं। क्रॉस कंट्री दौड़ में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि श्रीधर ए कुट्टी और रोटरी क्लब अध्यक्ष मनोरंजन त्रिपाठी (रिटायर्ड आईजी) ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर अजय मार्क, खेल एवं सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, पुष्पा पडियार, सुनील पंवार, घनश्याम आर्य, कविता नेगी, संजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता, नरेंद्र पडियार, मोहन नेगी, शैलेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed