हरिद्वार: राजकीय बाल सुधार गृह से फरार हुआ बच्चा, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार सुबह हरिद्वार के बाल सुधार गृह से एक बच्चा अचानक फरार हो गया। माना जा रहा है कि टिन शेड कूदकर किशोर फरार हुआ है। सिडकुल पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार की दोपहर राजकीय बाल गृह प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि उनके यहां से एक किशोर निवासी राजपुरा संभल, मुरादाबाद, यूपी गायब है। सूचना मिलने पर एसओ प्रशांत बहुगुणा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बाल गृह में लगी एक टिन शेड के बीच से निकलकर किशोर कूदकर फरार हुआ है। एसओ ने बताया कि किशोर कुछ माह पूर्व देहरादून में लावारिस अवस्था में मिला था, जिसे यहां शिफ्ट कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है। बालगृह अधीक्षक की तरफ से इस संबंध में लिखित में शिकायत की गई है। जांच में फिलहाल कोई उत्पीड़न की वजह सामने नहीं आई है।
देर से दी सूचना
बाल गृह के अधीक्षक ने किशोर के सुबह नौ से साढ़े नौ के बीच गायब होने की बात लिखी है, लेकिन पुलिस को सूचना 12 बजे दी गई है। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर पुलिस को सूचना देने में देर क्यों की गई। यदि समय रहते सूचना दी गई होती तो शायद पुलिस किशोर को ढूंढ निकालने में कामयाब रहती।