फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child Welfare Committee and police have started

Dehradun News: दंपती पर बच्चा बेचने का आरोप, तहकीकात शुरू

Mon, 02 Sep 2024 03:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Child Welfare Committee and police have started
I- बाल कल्याण समिति ने की दंपती से पूछताछ, नहीं बताया खरीदने वाले का पता
विज्ञापन

I

I
I

I- दिल्ली के किसी व्यक्ति को दिया अपना बच्चा, अभी तक की जांच में नहीं हुई पुष्टिI



शहर में एक दूधमुंहा बच्चा बेचने का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दंपती पर अपने बच्चे को बेचने का आरोप है। इस मामले में बाल कल्याण समिति और पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दंपती ने दिल्ली के किसी व्यक्ति को बच्चा 50 हजार रुपये में बेचा है, लेकिन अभी तक की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। समिति के सामने दंपती ने दिल्ली के उस व्यक्ति का पता व क्षेत्र तक नहीं बताया है।



अभी तक की जानकारी के अनुसार यह दंपती कोतवाली क्षेत्र के एक घने इलाके में किराये के मकान में रहता है। महिला कपड़ों की दुकान में काम करती है। करीब 20 वर्षीय इस महिला ने गत 14 अगस्त को दून अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से दंपती आपस में झगड़ा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसका पता लगाना चाहा तो मालूम हुआ कि दंपती ने अपने बच्चे को दिल्ली के किसी व्यक्ति को बेच दिया है। उसने इस दंपती को घर का खर्च चलाने के लिए 50 हजार रुपये भी दिए हैं। मालूम यह भी हुआ कि महिला बच्चे को किसी को नहीं देना चाहती थी। जबकि, उसका पति व गांव में रहने वाले अन्य परिजन इस पक्ष में थे।
विज्ञापन




मामला रविवार को बाल कल्याण समिति के संज्ञान में आया। समिति की अध्यक्ष डॉ. रश्मि कुलश्रेष्ठ ने बताया कि दंपती को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसने दिल्ली के उस व्यक्ति का नाम पता नहीं बताया है। इस मामले में अभी पुष्टि नहीं हो सकी है कि बच्चा बेचा है या नहीं। ऐसे में पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि समिति को इसकी सीधी शिकायत नहीं मिली थी। उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला था। ऐसे में अब पुलिस व चाइल्ड लाइन इसकी तहकीकात में लगे हैं। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed