फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   child falls into open chamber

खेलते-खेलते खुले चैंबर में गिरी बच्ची, मौत

Thu, 28 Aug 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 28 Aug 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
child falls into open chamber

कोटद्वार शहर से सटे सिताबपुर की डबराल कालोनी में अंडरग्राउंड सिंचाई गूल के खुले चैंबर ने एक चार साल की बच्ची की जान ले ली।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे डबराल कालोनी निवासी जीवन सिंह की चार वर्षीय बेटी गुनगुन खेलते हुए पास में बह रही भूमिगत सिंचाई गूल के खुले चैंबर में जा गिरी। उसके साथ ही उसकी बहन सृष्टि भी खेल रही थी। उसने जैसे ही बहन को गूल में गिरते देखा, वह दौड़ती हुई घर गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

बच्ची के गूल में गिरने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बदहवास हालत में घर वाले दौड़ते हुए गूल की तरफ दौड़े। लेकिन उस समय गूल में तेजी से पानी बच्ची को गूल के अंदर बहा ले जा चुका था।

विज्ञापन

पानी कम कराने के बाद मिली मासूम

child falls into open chamber

सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए और बच्ची को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। लोगों ने अन्य चैंबरों को खोलकर उसमें बच्ची की तलाश शुरू कर दी, लेकिन वह नहीं मिली।

इस बीच लोगों ने सिंचाई गूल का पानी कम करवाया और इसकी सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को पदमसिंह बिल्डिंग के पास दायीं खोह नहर से निकाल लिया गया।

बच्ची को बाहर निकालते ही आनन-फानन में 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए बच्ची को राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार वेदपाल सिंह, सीओ अरुणा भारती, एसएचओ प्रमोद शाह मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed