फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   child died in elephant attack.

बाइक सवार परिवार पर हाथी ने बोला हमला, मासूम की मौत

Fri, 18 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Fri, 18 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
child died in elephant attack.
हाथी - फोटो : demo pic
राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज में हाथी ने बाइक सवार एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला मामूली जख्मी हुई हैं।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक चीला बैराज मार्ग पर कुनाऊ चौड़ स्थित गुर्जर डेरे में रहने वाला बशीर बृहस्पतिवार को पांच माह की बीमार भतीजी आशमा को उपचार के लिए हरिद्वार के किसी अस्पताल में ले गया था। उसकी भाभी भी साथ गई थी।

बताया जा रहा है कि शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी घासीराम स्रोत पर अचानक हाथी सामने आ गया। जब तक संभलते हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ से बच्ची छिटककर जमीन पर जा गिरी और घायल हो गई, जबकि महिला भी चोटिल हुई। सूचना पर जब तक वनकर्मी पहुंचे, हाथी जंगल की ओर जा चुका था।
विज्ञापन


चीला रेंज के वनक्षेत्राधिकारी सुभाष घिल्डियाल ने बताया कि घायलावस्था में बच्ची को हरिद्वार जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बशीर सुरक्षित है, जबकि उसकी भाभी को मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed