फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child died after being swept away in an irrigation canal Doiwala Dehradun News

Doiwala: खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिरा दो साल का मासूम, कुछ देर बाद खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 31 Mar 2025 02:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (ऋषिकेश) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 31 Mar 2025 02:05 PM IST
सार

खेलते-खेलते दो साल का मासूम सिंचाई नहर में गिर गया। कुछ देर बाद खेत में बच्चे का शव मिला।

विज्ञापन
Child died after being swept away in an irrigation canal Doiwala Dehradun News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डोईवाला माजरी ग्रांट की सिंचाई नहर में दो वर्ष का एक मासूम बच्चा गिर गया। माजरी ग्रांट ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया दो साल का सक्षम पुत्र प्रवीण निवासी माजरी ग्रांट में खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिर गया और बहकर इंटर कॉलेज के समीप एक खेत तक चला गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े कई लोग, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन


करीब 300 मी बह कर वह एक खेत में चला गया। खेतों में सिंचाई कर रहे किसान की नजर बच्चे पर पड़ी। हड़कंप मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तत्काल जौलीग्रांट अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर लालतप्पड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed