{"_id":"5a9c042c4f1c1b82408b52b4","slug":"child-death-by-falling-from-the-ceiling-of-two-storey-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिरी तीन साल की मासूम, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिरी तीन साल की मासूम, इलाज के दौरान तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई
Updated Sun, 04 Mar 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
child death
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के सेलाकुई में दो मंजिला मकान की छत पर खेल रही एक बच्ची नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन बच्ची को एक निजी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार यामिन खान निवासी शाहजहांपुर यूपी हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई की तीन वर्षीय बच्ची निजात फातिमा रविवार की सुबह दोमंजिला मकान की छत पर खेल रही थी।
इस दौरान खेल-खेल में बच्ची छत से नीचे जा गिरी। उसके चिल्लाने की आवाज सुन परिजन और आसपास रहने वाले लोग घर की ओर दौड़ पड़े। जहां फातिमा को नीचे गिरा देख उनके होश उड़े गए। फातिमा पूरी तरह से बेहोश थी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फातिमा की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन