फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   child dead body found in forest.

जंगल में मिला मासूम का क्षत-विक्षत शव

Mon, 10 Nov 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Nov 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
child dead body found in forest.

देहरादून के केसरवाला में एक बालक का क्षत विक्षत शव मिला है। जानवरों ने शव बुरी तरह नोच डाला है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस

बच्चे की उम्र दो साल बताई जा रही है। देर रात तक पहचान न हो पाने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। रायपुर थाना क्षेत्र के केसरवाला के जंगल में रविवार शाम एक बच्चे का शव मिला। मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।

प्रधान की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बच्चे की उम्र दो साल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए, क्योंकि प्रेमनगर के नंदा की चौकी क्षेत्र से इसी उम्र का आकाश अगवा किया गया था। चार दिन से पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


पहचान के लिए आकाश के परिजनों को भी बुलवाया गया, लेकिन वे भी शिनाख्त नहीं कर सके। एसओ रायपुर अबुल कलाम ने बताया कि शव को जानवरों द्वारा बुरी तरह नोंचा गया है, जिस कारण उसकी पहचान में दिक्कत आ रही है। फिलहाल शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed