फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child born on road in rudraprayag

ANM ने गर्भवती को अस्पताल से निकाला, बच्चे को सड़क पर ही दिया जन्म

Fri, 16 Jun 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग 
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग  Updated Fri, 16 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Child born on road in rudraprayag
newborn

स्वास्थ्य कर्मचारी ही महकमे की साख पर बट्टा लगा रहे हैं। मरीजों के प्रति उनकी भावनाएं संवेदनशून्य हो गई हैं। यहां जखोली ब्लॉक के चौंरा मातृ शिशु परिवार कल्याण केंद्र में प्रसव कराने आई गर्भवती को एएनएम ने भगा दिया। नतीजतन, दूसरे अस्पताल में ले जाते वक्त महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। हालांकि, मामले में सीएमओ ने एएनएम से जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सात बजे भटवाड़ी गांव निवासी इंदिरा देवी अपनी बहू लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने पर निजी वाहन से एएनएम सेंटर चौंरा लेकर गई, लेकिन वहां तैनात एएनएम बसंती सकलानी ने प्रसव कराने के बजाय गर्भवती को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता की सास एएनएम से मिन्नतें करती रही, लेकिन एएनएम का दिल नहीं पसीजा और सास-बहू को उच्चाधिकारियों के निर्देश का हवाला देते हुए भर्ती करने से साफ इंकार कर बाहर जाने को कह दिया। मजबूरी में महिला अपनी बहू को दूसरे अस्पताल ले जाने लगी तो केंद्र से बाहर आते ही बहू को तेज दर्द होने लगा और कुछ देर में सड़क पर ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

108 भी नहीं मिली

Child born on road in rudraprayag
Newborn

इस दौरान गांव की महिलाएं और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। हंगामे की आशंका को देखते हुए एएनएम आनन-फानन में जच्चा-बच्चा को केंद्र के अंदर ले गई और जरूरी उपचार देने लगी। इंदिरा देवी का कहना है कि वह गरीब है।

निजी वाहन से बहू को एएनएम सेंटर लाई थी। आर्थिक रूप से इतनी सक्षम नहीं कि बहू को रुद्रप्रयाग या अन्य स्वास्थ्य केंद्र ले जा पाती। क्षेत्र में 108 सेवा भी उसे नहीं मिल पाई।

इधर, सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी का कहना कि सोमवार को एएनएम केंद्र का निरीक्षण किया गया था। तब वहां बेड और दीवारों पर गंदगी होने के कारण एएनएम को उचित साफ-सफाई के बाद ही प्रसव कराने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने माना कि एएनएम ने घोर लापरवाही की है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed