{"_id":"67122f052d6b4933230066fb","slug":"chief-secretary-radha-raturi-reached-delhi-took-stock-of-preparations-for-uttarakhand-niwas-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दिल्ली पहुंचीं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, 'उत्तराखंड निवास’ की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दिल्ली पहुंचीं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, 'उत्तराखंड निवास’ की तैयारियों का लिया जायजा
Fri, 18 Oct 2024 03:20 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:20 PM IST
सार
उत्तराखंड निवास में राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड मूल के अधिकारियों, कार्मिकों और प्रवासियों की भागीदारी से किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने लिया उत्तराखंड निवास का जायजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में छह नवंबर को नवनिर्मित उत्तराखंड निवास का शुभारंभ होने जा रहा है। इससे पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी दिल्ली पहुंचीं और उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जाए। यह आयोजन दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड मूल के अधिकारियों, कार्मिकों और प्रवासियों की भागीदारी से किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, परियोजना प्रबंधक राकेश चन्द तिवारी, सहायक अभियन्ता प्रमोद कुमार कोठियाल और उत्तराखंड सदन के विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Uniform Civil Code: उत्तराखंड में जल्द लागू होगा UCC, समिति ने सीएम धामी को सौंपा नियमावली का फाइनल ड्राफ्ट
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि आयोजन भव्य और प्रभावी हो।