फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon e-library will be developed on the lines of IIT Roorkee

Dehradun: आईआईटी रुड़की की तर्ज पर विकसित होगी दून की ई-लाइब्रेरी, मुख्य सचिव ने बताई ये खास बातें

Wed, 27 Sep 2023 02:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 27 Sep 2023 02:16 PM IST
सार

दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि दून पुस्तकालय और शोध केंद्र अपडेट होंगे। उन्होंने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी को भी शामिल करने के लिए कहा। 

विज्ञापन
Doon e-library will be developed on the lines of IIT Roorkee
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने दून लाइब्रेरी की ई-लाइब्रेरी को विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईआईटी रुड़की के पुस्तकालय तंत्र को अपनाने के लिए एमओयू करने के लिए कहा ताकि, इसे और अधिक उन्नत बनाया जा सके। डॉ. संधू दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक में बोल रहे थे।

विज्ञापन


ई-लाइब्रेरी के संबंध में डॉ. संधू ने कहा कि वर्तमान समय में यह पढ़ने का सबसे आसान और उन्नत तरीका है। लिहाजा, दून में इसके मैकेनिज्म को विकसित करने की जरूरत है। देश के आईआईटी रैंकिंग को लगातार सुधारने के लिए खुद को अपडेट करते रहते हैं। ऐसे में उनका जो लाइब्रेरी तंत्र है उसका अध्ययन किया जाना चाहिए। इसे अपनाने के लिए आईआईटी रुड़की या अन्य के साथ एमओयू करने पर भी उन्होंने जोर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दुस्साहस: युवक ने महिला पर फेंका लाल रंग का तरल पदार्थ, बोला-साथ नहीं चलोगी तो तेजाब भी है मेरे पास
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. संधू ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो दून पुस्तकालय और शोध केंद्र अपडेट होंगे। उन्होंने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी को भी शामिल करने के लिए कहा। बैठक में पूर्व मुख्य सचिव एनएस नपलच्याल, सुभाष कुमार, एन रविशंकर, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन व सचिव रविनाथ रमन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed