फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chief secretary ban uttarakhand officers Foreign trip

उत्तराखंड में अफसरों की विदेश यात्रा पर रोक, मुख्य सचिव ने दिए आदेश

Sat, 18 Nov 2017 01:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Nov 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
chief secretary ban uttarakhand officers Foreign trip

 मुख्य सचिव ने उत्तराखंड में अफसरों की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी है। प्रशिक्षण, गोष्ठी, सेमिनार के अलावा व्यक्तिगत कार्यों का हवाला देकर अब अफसर मार्च 2018 तक विदेश यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। मुख्य

विज्ञापन


सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केंद्र के अलावा राज्य की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में कम समय की बात कहते हुए फिलहाल
अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर रोक लगा दी है।

अपने आदेश में मुख्य सचिव ने कहा है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में मात्र चार महीने का वक्त शेष है। इस वित्तीय वर्ष में केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली (फ्लैगशिप) तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन अभी होना बाकी है।
विज्ञापन


इसी अवधि में बजट प्रावधान और विधानसभा सत्र में पारित होने वाले अनुपूरक बजट की वित्तीय स्वीकृतियां भी जारी होनी हैं। ऐसे में न केवल शासन बल्कि फील्ड के अधिकारियों की राज्य में लगातार मौजूदगी बेहद आवश्यक है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अन्य कार्यों में कोई व्यवधान या देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए उन्होंने मार्च 2018 की समाप्ति तक सरकारी सेवकों की विदेश यात्राओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है। खबर है कि इस आदेश ने कई अफसरों के घूमने-फिरने के प्लान पर पानी फेर दिया है।

कुछ अफसरों ने मंत्रियों के साथ तो कुछ ने तमाम जुगाड़ निकालकर विदेश जाने की योजना बनाई थी। यह आदेश उनके लिए किसी झटके से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed