फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chief minister trivendra singh rawat told reason of bjp victory

CM त्रिवेंद्र ने खोला राज, बताया किसके 'आशीर्वाद' से आसमान छू रही BJP

Fri, 02 Jun 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 02 Jun 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
  chief minister trivendra singh rawat told reason of bjp victory

सीएम त्रिवेंद्र स‌िंह रावत ने बीजेपी को लेकर एक राज खोला। उन्होंने खुले मंच से यह बताया क‌ि बीजेपी पर क‌िसका आशीर्वाद है ज‌िससे वह आज आसमान छू रही है।

विज्ञापन

 
गुरुवार को वे हर‌िद्वार में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत हमारी सांस्कृतिक धरोहर का संवर्धन कर रहे हैं, संतों के दम पर ही भारत देश जो कभी सोने की चिड़िया हुआ करता था, अब सोने का शेर और विश्व गुरु बनेगा।   
विज्ञापन


कहा कि वसुधेव कुटुंबकम की भावना भारत के ऋषिमुनियों की देन है। सीमए ने कहा कि भाजपा पर संत समाज का सदैव आशीर्वाद बना रहा है। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भारत की संस्कृति पुरुषार्थ पर आधारित है, जो निरंतर कर्म योग का संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योग और कर्मयोग को जीवन में उतारकर कोई भी व्यक्ति जीवन की उच्चता को प्राप्त कर सकता है। पतंजलि की सफलता के पीछे भी उन्होंने इसी सूत्र को आधार बताया।

साधूवाद को बढ़ावा देने पर द‌िया जोर

  chief minister trivendra singh rawat told reason of bjp victory

​भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि ने हरिसेवा आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी हरिचेतनानंद महाराज को इस विशाल संतसम्मेलन को आयोजित करने के लिए साधूवाद दिया।

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि, समारोह के संयोजक महंत कमलदास, श्रीमहंत दुर्गादास, श्रीमहंत रघुमुनि, महंत मोहनदास, स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानंद आदि को को पगड़ी और शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। 

 इस दौरान स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी श्यामसुंदर दास शास्त्री, स्वामी सुरेंद्र मुनि, स्वामी भगवत स्वरूप, स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, श्रीमहंत ललितानंद गिरि, श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, महंत सुखदेव मुनि, महंत रविन्द्रपुरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, आईडी शर्मा शास्त्री, भक्त दुर्गादास आदि मौजूद थे। संत सम्मेलन का संचालन आचार्य हरिहरानंद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed