{"_id":"64fa233ba90e3d3cef0d3294","slug":"chief-minister-pushkar-singh-dhami-laid-the-foundation-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1033-240357-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मुख्यमंत्री ने किया हरिपुर यमुना घाट का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मुख्यमंत्री ने किया हरिपुर यमुना घाट का शिलान्यास
विज्ञापन
मां यमुना को किया नमन, आचमन कर गौरवशाली इतिहास को लौटाने का लिया संकल्प
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना नदी के तट पर हरिपुर यमुना घाट एवं जमुना कृष्णधाम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। तट पर पहुंचते ही उन्होंने दोनों हाथ जोड़ और शीश नवाकर मां यमुना को नमन किया। वहीं यमुना के जल का आचमन कर उनके गौरवमयी इतिहास को वापस लौटाने का प्रण लिया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.15 बजे मुख्यमंत्री कालसी तहसील क्षेत्र के हरिपुर स्थित यमुना तट पर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता ने पारंपरिक ढोल ढमाऊ और रंग सिंघा की धुन पर जौनसारी नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यकर्ता जय श्री राम और धामी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनको पूजन और आरती स्थल तक लेकर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने मां यमुना को नमन करते हुए जल का आचमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ भावुक नजर आए। चिलचिलाती धूप में बिना किसी छाया के बीच भी वह करीब 20 से 25 मिनट पूजा स्थल पर बैठे रहे। उन्होंने करीब सात करोड़ रुपये की लागत से पहले चरण में होने वाले घाट निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
उन्होंने मां यमुना की पूजा अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री ने जीएसआर फाउंडेशन की ओर से आयोजित मां यमुना की आरती में प्रतिभाग किया। यहां से मुख्यमंत्री कालसी के रामलीला ग्राउंड स्थित जनसभा स्थल की ओर रवाना हो गए।
इस दौरान टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख कालसी मैठोर सिंह, जेएसआर फाउंडेशन के अध्यक्ष गणेश जोशी, पुजारी प्रवेश शास्त्री आदि मौजूद थे।