{"_id":"60394f998ebc3e8ca254422b","slug":"chief-minister-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-schemes-worth-9-24-crore-city-news-drn3720373157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया 9.24 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया 9.24 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन
बद्रीपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते मुख्यमंत्री त्?
- फोटो : CITY
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को 9.24 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ समय में इन सभी योजनाओं का लाभ स्थानीय लोगों को मिलने लगेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही अपनी सरकार की चार साल की उपलब्धियां गिनाईं।
बद्रीपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1.51 करोड़ की बद्रीपुर पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण (फेज-तीन), 1.60 करोड़ के एक हजार किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक निर्माण, 99 लाख की लागत से वैभव विहार नवादा में 600 किलोलीटर के ओवरहेड टैंक निर्माण और 97 लाख की लागत से हरिपुर नवादा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को बदलने के काम का शिलान्यास किया। उन्होंने हरिपुर नवादा वैभव विहार नाले पर नौ लाख की लागत से पुलिया व सीसी मार्ग निर्माण, बद्रीपुर तिलवाड़ी में 12 लाख की लागत से आंबेडकर भवन निर्माण, 105 लाख की लागत से हरिपुर नवादा पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण, 96 लाख की लागत से हरिपुर नवादा में क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को बदलने के काम (फेज-एक) का लोकार्पण किया।
साथ ही 97 लाख की लागत हरिपुर नवादा में क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को बदलने के काम (फेज-दो) और 96 लाख की लागत से हरिपुर नवादा में क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को बदलने के काम (फेज-तीन) के सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यों को समय से पूरा करने और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पंवार समेत अन्य मौजूद रहे।