फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chief minister harish rawat left congress behind

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा को कर दिया पीछे

Thu, 17 Apr 2014 05:16 PM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Apr 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
chief minister harish rawat left congress behind

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर मतदाताओं को रिझाने और अपना बनाने के लिए करीब बीस दिन शेष हैं। अभी तक के चुनावी प्रचार अभियान को देखें तो कांग्रेस भारी पड़ रही है।

विज्ञापन


नेताओं के साथ करीब 90 चुनावी बैठकें

अकेले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ही पांचों लोकसभा क्षेत्रों में अब तक 24 चुनावी जनसभाएं की हैं। इतना ही नहीं निजी हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री ने पहाड़ के दुर्गम और सुदूर इलाकों में पार्टी नेताओं के साथ करीब 90 चुनावी बैठकें भी की हैं।
विज्ञापन


जबकि भाजपा के तीनों पूर्व मुख्यमंत्री अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों तक सिमट गए हैं। चुनाव के पहले चुनाव प्रभारी उमा भारती को लेकर पार्टी ने आस लगाई थी। वह झांसी का चुनावी किला जीतने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमा भारती 30 अप्रैल का अपना चुनाव समाप्त कर ही प्रदेश केदौरे पर निकलेंगी। प्रदेश भाजपा ने नेताओं में देंखे तो पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की छवि और स्वीकार्यता पूरे प्रदेश में है।

खंडूड़ी पौड़ी में ही कै
कांग्रेस के रणनीतिकारों ने खंडूड़ी को पौड़ी में ही कैद कर दिया है। अंतिम समय में उम्मीदवार बदलकर मंत्री हरक सिंह रावत को उतारा। फिर टीपीएस रावत और केदार सिंह फोनिया को कांग्रेस में लाकर खंडूड़ी के खिलाफ मैदान में उतार दिया है।

खंडूड़ी की पहली प्राथमिकता पौड़ी है इसलिए पार्टी उनका इस्तेमाल कहीं और नहीं कर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भगत सिंह कोश्यारी अपना चुनाव छोड़कर किसी अन्य के प्रचार में जा सकते हैं।

प्रदेश प्रभारी राधामोहन भी अंतिम समय में ही बिहार से उत्तराखंड पहुंचेंगे। कांग्रेस में पूरी चुनावी कमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संभाल रखी है।

आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस से तालमेल कर चुनाव अभियान को गति देने का जिम्मा मुख्यमंत्री पर छोड़ा है। लिहाजा कांग्रेस के चुनाव अभियान में कहीं न कहीं एकरूपता दिख रही है, जबकि भाजपा का प्रचार फिलहाल बिखरा सा दिख रहा है।

तीसरे दिन 11 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को कुल ग्यारह उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। अभी तक कुल मिलाकर पांच लोकसभा सीटों पर तीस उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर चुके हैं।

टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट आम आदमी पार्टी के अनूप नौटियाल, निर्दलीय लियाकत अली व राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के नवनीत सिंह गुंसाई ने नामांकन दाखिल किया।

पहले दिन नामांकन दाखिल करने वाले सत्येन्द्र शर्मा ने बुधवार पुन: नामांकन किया। पौड़ी संसदीय सीट से निर्दलीय अब्दुल सलाम, बसपा से धीर सिंह बिष्ट ने नामांकन दाखिल किया।

इन्होंने भी किया नामांकन

अल्मोड़ा संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी से हरीश चंद्र आर्या, उक्रांद से बंशीधर कोहली ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस के प्रदीप टम्टा ने हालांकि पहले दिन पर्चा भरा था लेकिन बुधवार को पुन: नामांकन पत्र दाखिल किया।


नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के बल्ली सिंह चीमा, अम्बेडकर नेशनल कांग्रेस पार्टी के शीशपाल सिंह आर्य, भारतीय लोक जिम्मेदार पार्टी के डीएस रावल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

हरिद्वार लोकसभा सीट से ईश्वर चंद ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed