{"_id":"63694b32b45ce91fd95449ee","slug":"chhawla-gang-rape-case-uttarakhand-congress-expressed-regret-over-the-acquittal-of-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावला सामूहिक दुष्कर्म कांड: आरोपियों के बरी होने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने जताया अफसोस, कहा- यह चिंतनीय है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावला सामूहिक दुष्कर्म कांड: आरोपियों के बरी होने पर उत्तराखंड कांग्रेस ने जताया अफसोस, कहा- यह चिंतनीय है
Mon, 07 Nov 2022 11:46 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:46 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की बिटिया के साथ दरिंदगी के जिम्मेदार अभियुक्तों को जिला न्यायालय और फिर उच्च न्यायालय ने सजा-ए-मौत दी थी, पर वो बरी हो गए हैं। यह निर्भया हत्याकांड जैसा केस था।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में घटित छावला सामूहिक दुष्कर्म कांड में अभियुक्तों के सर्वोच्च न्यायालय से बरी होने पर कांग्रेस नेताओं ने अफसोस जताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 2012 में दिल्ली में उत्तराखंड की 19 वर्षीय बेटी के साथ आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर उसकी हत्या कर दी थी। लचर पैरवी के चलते ऐसे जघन्य अपराधियों का छूटना समाज के लिए चिंतनीय है।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की बिटिया के साथ दरिंदगी के जिम्मेदार अभियुक्तों को जिला न्यायालय और फिर उच्च न्यायालय ने सजा-ए-मौत दी थी, पर वो बरी हो गए हैं। यह निर्भया हत्याकांड जैसा केस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से पैरवी में कहीं न कहीं चूक हुई है। वहीं, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने दिल्ली सरकार से इस मामले को सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच में ले जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में उत्तराखंड के प्रवासी संगठनों से बातचीत कर संयुक्त लड़ाई के लिए प्रयास करेंगे।