{"_id":"6aec7c4db4f29a115c0cc971","slug":"chhau-wins-the-title-of-best-fictional-film-dehradun-news-c-5-drn1008-1106747-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: छौं को मिला बेस्ट फिक्शनल फिल्म का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: छौं को मिला बेस्ट फिक्शनल फिल्म का खिताब
विज्ञापन
देहरादून। ग्राफिक एरा हिल विवि में आयोजित फिल्म फेस्टिवल हिमप्रवाह 3.0 का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस मौके पर फिल्म छौं को बेस्ट फिक्शन फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट मेल परफॉर्मर का खिताब अभिलाष झा को और बेस्ट फीमेल परफॉर्मर का खिताब ईरा को दिया गया।
दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन एयर फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार की मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह रहे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और जनसंचार का दायरा तेजी से बढ़ा है। अब इसमें पत्रकारिता, जनसंपर्क और विज्ञापन के साथ फिल्म, टेलीविजन, ओटीटी और डिजिटल मीडिया भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यूट्यूब, रील्स और शॉर्ट फिल्मों ने संचार के पारंपरिक माध्यमों को नया रूप दिया है। ऐसे में फिल्म निर्माण और डॉक्यूमेंट्री की बारीकियों को समझना छात्रों के लिए जरूरी है।
हिमप्रवाह 3.0 में मयंक पाना की फिल्म इट इस पॉसिबल फिक्शन श्रेणी में रनर-अप रही। बेस्ट डायरेक्टर फिक्शन का पुरस्कार एक बार फिर प्रज्ञा थपलियाल को छौं के लिए, बेस्ट सिनेमैटोग्राफर का पुरस्कार अभिलाष झा को बियोंड दैट एंड के लिए और बेस्ट एडिटर फिक्शन का पुरस्कार अखिल धामा को द ऑथरली के लिए मिला। बेस्ट फीमेल परफॉर्मर का खिताब ईरा ने बियोंड दैट एंड और बेस्ट मेल परफॉर्मर का खिताब अभिलाष झा ने इट इस पॉसिबल के लिए जीता।
विज्ञापन
बेस्ट स्क्रिप्ट का पुरस्कार हीर रांझा को दिया गया। डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में अब्दुल सामी और हैदर अली की फिल्म उड़ान ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का खिताब जीता, जबकि आदित्य की फिल्म एमएक्स रनर-अप रही। बेस्ट डायरेक्टर डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार तुर्की की शॉर्ट फिल्म रिदम ऑफ बैलेंस को, बेस्ट सिनेमैटोग्राफर डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार अभिजीत नेगी को क्वानू के लिए और बेस्ट एडिटर डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार विग्नेश गायकवाड़ को समवन स्टील लव्स यू के लिए दिया गया।
हिमप्रवाह 3.0 के दूसरे दिन गढ़-कुमाऊं रैप आर्टिस्ट तरुण बिष्ट ने अपने दमदार रैप से गढ़वाली और कुमाऊंनी संस्कृति की अनूठी छाप छोड़ी। इसके साथ ही दिव्या रावत की कालरेखा, अभिजीत नेगी की क्वानू, मयंक पाना की इट इज पॉसिबल, राहुल जोशी की वीरा, सक्षम शर्मा और सौम्या चौधरी की नंदा लौटेगी, वैभव पुंडीर की सीमांत, दीपक वर्मा की द फियरलेस जेंडर और एबीएस की उड़ान जैसी शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर अभिनेता कैलाश कंडवाल, फिल्म निर्माता राहुल रावत, निर्देशक संतोष सिंह, कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी, कुलसचिव डॉ. ज्योति छाबड़ा आदि मौजूद रहे।