फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chhapaak film controversy does not affect Dehradun, online booking better than average

दीपिका की फिल्म विवाद का देहरादून में असर नहीं, ऑनलाइन बुकिंग औसत से बेहतर

Fri, 10 Jan 2020 08:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Jan 2020 08:44 AM IST
सार

  • पादुकोण की फिल्म छपाक के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग औसत से थोड़ा बेहतर
  • फिलहाल दून में बुकिंग कैंसल करने की जानकारी नहीं 

विज्ञापन
Chhapaak film controversy does not affect Dehradun, online booking better than average
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेएनयू के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद देश के कई हिस्सों में दीपिका पादुकोण की फिल्म का विरोध भले ही हो रहा हो, लेकिन दून में इसका असर नहीं दिख रहा है। कई जगहों से फिल्म छपाक की बुकिंग वापस होने की खबरें भी हैं।

विज्ञापन


मगर, देहरादून के सिनेमाघरों में ऐसी कोई स्थिति सामने नहीं आई है। ज्यादातर सिनेमा और मल्टीप्लेक्स में छपाक की बुकिंग औसत से अधिक चल रही है। बुकिंग वापसी की किसी संचालक ने पुष्टि नहीं की है। अभी तक अधिकांश सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्स में छपाक फिल्म की अन्य फिल्मों की भांति बुकिंग चल रही है। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग जारी है।

विज्ञापन

20 से 30 फीसद ऑनलाइन बुकिंग

करीब 20 से 30 फीसद ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। एक मल्टीप्लेक्स के मालिक सुयश अग्रवाल ने बताया कि अभी तक औसत रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिस्पॉन्स की वास्तविक स्थिति पहले दिन के सभी शो के बाद पता चल पाएगी। क्योंकि करीब 60 फीसद लोग कैश काउंटर से टिकट खरीदते हैं। बता दें कि शुक्रवार को दीपिका की फिल्म छपाक रिलीज होने जा रही है।

निशुल्क दिखाई जाएगी फिल्म

एगेंजग यंग इंडिया की ओर से दीपिका पादुकोण की फिल्म का समर्थन किया है। संस्था की अध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा की ओर से युवाओं को एस्लेहॉल चौक स्थित सिनेमा हॉल में फिल्म दिखाने की व्यवस्था की है। दोपहर 1.30 बजे का शो दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed