फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chennai doctor resolved the shortage of doctors in uttarakhand.

चिकित्सक लाने चेन्नई जाएगा स्वास्थ्य विभाग

Thu, 20 Aug 2015 01:02 PM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Aug 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
chennai doctor resolved the shortage of doctors in uttarakhand.

उत्तराखंड में चिकित्सकों की कमी और नए चिकित्सकों के ज्वाइन नहीं करने से चिंतित स्वास्थ्य विभाग चैन्नई सहित दक्षिण भारतीय शहरों में संभावनाएं तलाशेगा।

विज्ञापन


राज्य गठन के बाद से चिकित्सकों की घटती संख्या सरकार के लिए बड़ी चिंता है। लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के नतीजे भी नाकारात्मक हैं, प्रदेश में चिकित्सकों के करीब 60 प्रतिशत पद रिक्त हैं। अक्तूबर में दक्षिण राज्यों के चिकित्सकों को प्रदेश में भर्ती कराने के इरादों के साथ विभाग का दल चैन्नई रवाना होगा।
विज्ञापन


राज्य में चार वर्ष में 1300 पद विज्ञापित होने के बावजूद मात्र 150 चिकित्सक मिलने के बाद अब दक्षिण का रुख किया जा रहा है। तमिलनाडु में 80 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं, जिनसे हर वर्ष लगभग आठ हजार डॉक्टर पासआउट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक और उड़ीसा में भी मेडिकल कॉलेजों की संख्या उत्तराखंड के मुकाबले कहीं अधिक है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए चैन्नई को मुख्य स्थल के तौर पर चुन रहा है, जहां से उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ छात्रों तक पहुंचाने के लिए प्रचार गतिविधियां संचालित होंगी।


वहां के स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिलकर मेडिकल कॉलेजों के साथ समन्वय बनाया जाएगा। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओम प्रकाश ने बताया कि बोर्ड के माध्यम से होने वाली चयन परीक्षा के केंद्र भी चैन्नई में बनाए जाएंगे।

राज्य चिकित्सक च
चिकित्सक चयन बोर्ड को जिम्मा
यन बोर्ड को इसका जिम्मा दिया जाएगा। बोर्ड में उच्च रैंक से रिटायर एक चिकित्सक को चेयरमैन बनाया जाएगा जबकि डीजी हेल्थ और निदेशक चिकित्सा शिक्षा सदस्य रहेंगे। लोग सेवा आयोग से भर्ती में लगने वाली वर्षों की लंबी प्रक्रिया को बोर्ड कुछ ही माह में पूरा करेगा।

अब तक हुईं कोशिशें

- विशेषज्ञ और सामान्य संवर्ग को मर्ज कर किया एक
- अनुबंध चिकित्सकों का वेतन देश में सर्वाधिक कर दिया
- विशेषज्ञ और सुपर स्पेशलिस्ट के लिए पैकेज बढ़ाए गए
- कई स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पतालों को पीपीपी मोड में किया
- दुर्गम में सेवाओं पर पीजी कोर्स के लिए प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed