फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chemist association protest on medicine online sale portal

दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री के पोर्टल पर फूटा केमिस्ट्स एसोसिएशन का गुस्सा

Tue, 30 May 2017 04:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 30 May 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
chemist association protest on medicine online sale portal
website

केंद्र सरकार की ओर से शुरू की जा रही दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री की कवायद और दवाओं की बिक्री के नियंत्रण के लिए प्रस्तावित ई-पोर्टल का विरोध करते हुए उत्तराखंड औषधि व्यवसायी महासंघ ने मंगलवार को केमिस्ट की दुकानें बंद कर विरोध जताया।

विज्ञापन


कोटद्वार केमिस्ट्स एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन ने कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से जहां एक ओर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होगा, वहीं दवा की गुणवत्ता भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन


उत्तरांचल औषधि महासंघ के बैनर तले मंगलवार को कोटद्वार केमिस्ट्स एसोसिएशन ने सभी दवाइयों की दुकानें बंद रखीं। दवाई विक्रेताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदर्शन कर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि ई-फार्मेसी का फैसला लेकर केंद्र सरकार छोटे-छोटे दुकानदारों को खत्म करके मल्टीनेशनल कंपनियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। यदि सरकार गरीबों को सस्ती दवाइयां मुहैया करवाना चाहती है तो उसे टैक्स में छूट देनी चाहिए।

इससे अपने आप मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो जाएंगी। जिस तरह से सरकार दवाओं को ऑनलाइन कर रही है, इससे युवाओं में ड्रग एडिक्शन होने का खतरा बढ़ेगा। ऑनलाइन दवाई की खरीद से पहले ही मंदी का शिकार केमिस्टों को और नुकसान उठाना पड़ेगा।


इससे करीब आठ लाख 50 हजार कर्मचारियों के परिवारों की रोजी-रोटी भी बंद हो जाएगी, इसलिए सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए। इस मौके पर महासंघ के अध्यक्ष टीआर पांथरी, महामंत्री अमित गर्ग, विवेक अग्रवाल, दीपक बिष्ट, जेएस शिंदे, सुरेश गुप्ता, गोपाल कुकरेती, हिमांशु पंत, अनिल डबराल, विजय महेश्वरी व सुमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed