{"_id":"626c29da5ef3a211a65a8a3b","slug":"cheating-with-a-doctor-by-becoming-a-government-employee-husband-and-wife-arrested-vikas-nagar-news-drn4103885105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारी बनकर डाक्टर के साथ की ठगी, पति-पत्नि गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारी बनकर डाक्टर के साथ की ठगी, पति-पत्नि गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कर्मचारी बनकर एक महिला चिकित्सक के साथ ठगी करने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। बंगाल व बिहार से संबंध रखने वाला यह दंपती क्षेत्र में सरकारी कर्मचारी बनकर ठगी कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेलाकुई के पुराना पोस्ट आफिस निवासी डॉ. प्रिया सेमवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दस दिन पहले उनके क्लीनिक पर एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने कहा था कि उन्हें अपने क्लीनिक का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पंजीकरण कराना जरूरी है। उसके अगले दिन एक महिला और पुरुष उनके क्लीनिक पर पहुंचे, जिन्होंने अपने आपको प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कर्मचारी बताकर उनसे 1500 रुपये डिमांड ड्राफ्ट बनाने के लिए व 70 हजार रुपये अलग से देने को कहा। महिला चिकित्सक ने उनके झांसे में आकर उन्हें 3500 रुपये दे दिए। बाकी रकम का इंतजाम हो जाने पर देने का वादा किया।
बाद में शक होने पर उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि ऐसे कोई महिला व पुरुष प्रदूषण विभाग में कर्मचारी नहीं हैं। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शंभू पासवान पुत्र देवेंद्र पासवान निवासी मिलिट्री कैंप कोलकाता व बिहार के दरभंगा निवासी रिंकी देवी को झाझरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से फर्जी आईकार्ड व अन्य सामान बरामद करने का दावा भी किया है। थाना प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पति-पत्नी हैं। दोनों मिलकर इस प्रकार के कार्यों को अंजाम देते हैं।