{"_id":"6171ca548de22334491ce195","slug":"cheating-relatives-in-the-name-of-selling-land-city-news-drn394042730","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर रिश्तेदारों को ही ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचने के नाम पर रिश्तेदारों को ही ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की सच्चाई छिपाकर जालसाज युवक ने अपने ही रिश्तेदारों को ठग लिया। इस ठगी में उसके दो साथी भी उसके साथ थे। पीड़ित को इस बात का पता उस समय लगा जब वह दाखिल खारिज कराने के लिए पहुंचे। मालूम हुआ कि भूमि विवादित है। दिल्ली निवासी पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले को लेकर कृष्ण बल्लभ धूलिया निवासी रायल रेजीडेंसी नई दिल्ली ने शिकायत की है। पुलिस के अनुसार उनके रिश्तेदार कैलाश चंद्र घिल्डियाल निवासी राजराजेश्वरी कॉलोनी, मियांवाला ने उन्हें ईस्ट होम टाउन परगना पछवादून स्थित एक जमीन के बारे में बताया था। विश्वास करते हुए दिखाई गई जमीन पसंद कर ली गई। कैलाश चंद्र घिल्डियाल ने बताया था कि साथी इम्तियाज के साथ इस भूमि की सारी जांच पड़ताल कर ली है। भूमि पूरी तरह से साफ सुथरी है। इस पर कोई विवाद नहीं है। इसके बाद कैलाश व इम्तियाज का विश्वास करते हुए मूल स्वामी छोटे लाल निवासी ग्राम केहरी गांव से मार्च 2014 में रजिस्ट्री करवा दी। दाखिल खारिज के लिए अर्जी डाली गई, लेकिन वह निरस्त कर दी गई। पता चला कि भूमि विवादित है। आरोप लगाया कि छोटे लाल, कैलाश चंद्र घिल्डियाल व इम्तियाज ने धोखे रखकर लाखों रुपये हड़प लिए। इन आरोपियों के खिलाफ वसंत विहार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।