फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cheating of nine lakh rupees from the son of nursing home operator

नर्सिंग होम संचालक के पुत्र से नौ लाख रुपए ठगे

Wed, 26 Jan 2022 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
cheating of nine lakh rupees from the son of nursing home operator
देहरादून। साइबर ठगों ने नर्सिंग होम संचालक के पुत्र के खाते से नौ लाख रुपये निकाल लिए गए। आरोपी अभी भी पीड़ित को फोन कर रकम जमा कराने को कह रहे हैं। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

डॉ. निपुण शारदा पुत्र डॉ. प्रदीप शारदा निवासी इंदर रोड का कहना है कि वह पढ़ाई करने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसने वैष्णो देवी जाना था। कटरा से सांझी तक चॉपर से जाने के ऑनलाइन बुकिंग के लिए गूगल पर सर्च किया। इस दौरान पवन हंस राइड नाम की साइट पर विजिट किया। वहां से एक व्हाट्सएप नंबर मिला। इस पर बात हुई। इस दौरान दो लोगों का किराया 6920 रुपये बताया गया। जिस व्यक्ति से फोन पर बात हुई, उसके पास यूपीआई के जरिए रकम भेज दी। इसके बाद आरोपी अलग-अलग झांसे में लेने के साथ ही आरबीआई का डर बनाकर उससे अपने दिए बैंक खातों में रकम जमा कराते रहे। इसमें नौ लाख रुपये से ज्यादा जमा कर दिए। इसके बाद और रकम मांगी। कहा गया कि उसकी सारी रकम वापस हो जाएगी। यह बात उसने परिजनों को बताई। तब ठगी का अहसास होने पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed