{"_id":"18d56a39e419685b3661a42203d02fb1","slug":"cheating-in-medical-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में किसी और को बैठाकर बना 'डॉक्टर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में किसी और को बैठाकर बना 'डॉक्टर'
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
Updated Mon, 08 Sep 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल में मुन्ना भाई अभी भी सक्रिय हैं। उत्तरांचल आयुर्वेदिक प्री-मेडिकल टेस्ट में आरोपी ने किसी और को परीक्षा में बैठाकर परीक्षा पास कर ली।
विज्ञापन
इसके बाद प्रवेश लेने पहुंचा तो काउंसिलिंग बोर्ड में मामला खुल गया। पिता ने भी साजिश में पुत्र का साथ दिया। मामले में आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच में सामने आया कि परीक्षा के फार्म में किसी और की फोटो लगाई थी। यानी परीक्षा किसी और शख्स ने दी थी।
विज्ञापन
फिर काउंसिलिंग के दौरान आरोपी ने अपनी फोटो लगाकर रजिस्ट्रेशन कराया। मामला पकड़ में आया तो भंडाफोड़ हो गया। आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय काउंसिलिंग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय मिश्रा की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने फर्जीवाड़े में हत्थे चढ़े आरोपी शावेद और उसके पिता इरशाद के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
क्या था मामला
पुलिस के मुताबिक जसोधरपुर, सुल्तानपुर, हरिद्वार निवासी शावेद पुत्र इरशाद ने यूएपीएमटी 2014 के लिए आवदेन किया था। शावेद ने आवेदन पत्र पर किसी ओर की फोटो चस्पा की थी, जिसे उसके पिता ने सत्यापित कर दिया।
जिसकी फोटो लगाई थी, उसी शख्स ने परीक्षा दी और पास हुआ। जब काउंसिलिंग होने लगी तो शावेद ने आनॅलाइन पंजीकरण में अपना फोटो लगा दिया। कमेटी ने मामला पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।