फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheated Rs 2.38 lakh from a girl on the pretext of earning online

Dehradun News: ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर युवती से ठग लिए 2.38 लाख रुपये

Sat, 09 Sep 2023 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cheated Rs 2.38 lakh from a girl on the pretext of earning online
ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवती से 2.38 लाख रुपये ठग लिए गए। युवती को विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रमोशन में कमाई का लालच दिया गया था। पहले कुछ हजार रुपये कमाई हुई और इसके बाद बड़े टास्क में कमाई बताकर यह रकम ठग ली गई। युतवी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि ठगी को लेकर शिकायत अंजलि कर्णवाल निवासी चिड़ोवाली एक्सटेंशन कंडोली ने की है। उन्हें गत 30 अगस्त को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था। मैसेज में घर बैठे कमाई का लालच दिया गया। उन्हें बताया गया कि वे रेस्टोरेंट, कैफे आदि का ऑनलाइन प्रमोशन करते हैं। प्रत्येक प्रमोशन के लिए उन्हें 210 रुपये दिए जाएंगे। यह ऑफर अंजलि को ठीक लगा तो उन्होंने काम करने के लिए हामी भर दी। उन्हें पहले ही दिन पहले प्रमोशन के लिए तत्काल 210 रुपये मिल भी गए। यह रकम मिलने के बाद उन्हें और ज्यादा विश्वास हो गया । अगले दिन उन्हें तीन इसी तरह के काम दिए गए।
विज्ञापन




इस काम के लिए उन्हें फिर से रकम मिल गई। इसके बाद साइबर ठगोंने कहा कि वह और बड़े टास्क से ज्यादा पैसे कमा सकतीं हैं। अंजलि ने साइबर ठगों की बात मानकर कई बार में उनके खाते में 2.38 लाख रुपये जमा करा दिए। उन्हें कई टास्क दिए भी गए लेकिन कोई रकम उनके खाते में नहीं आई। इसके बाद जब उन्होंने फोन कर जानकारी मांगनी चाही तो ठगों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए। एसओ रायपुर ने बताया कि साइबर थाने की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed